MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Delhi
  • कैब से निकली, पुल पर उतरी और फिर...मौत? DU छात्रा स्नेहा देबनाथ केस ने खड़े किए कई सवाल

कैब से निकली, पुल पर उतरी और फिर...मौत? DU छात्रा स्नेहा देबनाथ केस ने खड़े किए कई सवाल

दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज या मौत का पुल? त्रिपुरा की 19 वर्षीय DU छात्रा स्नेहा देबनाथ 6 दिन से लापता थी। एक सुबह कैब में निकली और फिर अचानक गायब… अब यमुना नदी में तैरता मिला उसका शव! आख़िर क्या हुआ था उस सुबह? सवाल कई हैं, जवाब अब भी अधूरे। 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Jul 14 2025, 10:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
कैब से निकली लड़की और फिर... गायब!
Image Credit : X

कैब से निकली लड़की और फिर... गायब!

दिल्ली विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ 7 जुलाई की सुबह घर से कैब में निकली। माँ को बताया कि वह अपनी दोस्त पितुनिया को सराय रोहिल्ला स्टेशन छोड़ने जा रही है। लेकिन हकीकत कुछ और थी। बाद में पता चला कि पितुनिया से वो कभी मिली ही नहीं। सुबह 5:15 पर रवाना हुई स्नेहा का फोन 8:45 तक बंद हो गया। परिवार को शक हुआ, तलाश शुरू हुई और एक खौफनाक सफर की शुरुआत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
आखिरी लोकेशन– सिग्नेचर ब्रिज
Image Credit : X

आखिरी लोकेशन– सिग्नेचर ब्रिज

कैब ड्राइवर के अनुसार, स्नेहा को उसने वज़ीराबाद के सिग्नेचर ब्रिज पर छोड़ा। वही ब्रिज, जो अब उसकी मौत के रहस्य से जुड़ चुका है। इलाके में CCTV कवरेज न के बराबर था, जिससे पुलिस उसकी गतिविधियों को ट्रैक नहीं कर सकी। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक युवती को ब्रिज पर खड़े देखा, लेकिन पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी। ये ब्रिज अब ‘एक सवाल’ बन चुका है – क्या स्नेहा ने यहीं से छलांग लगाई?

Related Articles

Related image1
दिल्ली में खौफनाक डबल मर्डर! दो दोस्तों ने एक-दूसरे को मारा चाकू, दोनों की मौके पर मौत
Related image2
नींद में था पति- पत्नी ने उबलते पानी में मिलाई मिर्च, फिर जो किया वो रोंगटे खड़े कर देगा
37
गुमशुदगी से लेकर गुमनाम मौत तक – क्या यह आत्महत्या थी?
Image Credit : X

गुमशुदगी से लेकर गुमनाम मौत तक – क्या यह आत्महत्या थी?

स्नेहा की गुमशुदगी के बाद पुलिस और NDRF ने निगम बोध घाट से नोएडा तक यमुना नदी में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। दिन बीतते गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 6 दिन बाद, उसका शव गीता कॉलोनी के पास पानी में तैरता मिला। परिवार टूट गया। शक था कि उसने आत्महत्या की, क्योंकि एक नोट भी मिला था – लेकिन क्या यह महज़ आत्महत्या थी या फिर कोई गहरी साजिश?

47
झूठ क्यों बोला? दोस्त से नहीं मिली, कैब ने गलत जगह क्यों छोड़ा?
Image Credit : X

झूठ क्यों बोला? दोस्त से नहीं मिली, कैब ने गलत जगह क्यों छोड़ा?

स्नेहा ने घर से जो कहानी बताई थी, वह झूठ साबित हुई। पितुनिया ने साफ कहा कि वह उससे मिली ही नहीं। फिर स्नेहा ने ऐसा क्यों कहा? क्या वह किसी से मिलने जा रही थी जिसे परिवार नहीं जानता था? या वह पहले से योजना बनाकर निकली थी? इन सवालों ने परिवार को और पुलिस को उलझा दिया। साथ ही, कैब ड्राइवर ने उसे ब्रिज पर क्यों छोड़ा, इसका भी जवाब अधूरा है।

57
क्या सोशल मीडिया बना स्नेहा के लिए जानलेवा?
Image Credit : X

क्या सोशल मीडिया बना स्नेहा के लिए जानलेवा?

पुलिस जांच में इस पहलू की भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं स्नेहा का संपर्क किसी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया के ज़रिए तो नहीं हुआ था? कई बार सोशल मीडिया फ्रेंडशिप ब्लैकमेल या भावनात्मक शोषण में बदल जाती हैं। अगर उसने आत्महत्या की, तो क्या उसकी कोई साइबर या डिजिटल ट्रिगर वजह थी? पुलिस उसकी चैट हिस्ट्री, कॉल डेटा और ऐप्स की जांच में जुटी है।

67
मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप और अब जांच तेज़
Image Credit : X

मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप और अब जांच तेज़

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया पर स्नेहा की गुमशुदगी पर चिंता जताई थी और दिल्ली पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनकी संवेदनशीलता के बाद जांच तेज़ हुई और सर्च ऑपरेशन को और व्यवस्थित किया गया। शव मिलने के बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल रिकॉर्ड जांच की अहम कड़ी हैं, जो इस मौत की गुत्थी सुलझा सकती हैं।

77
 सवाल बाकी हैं– मौत या मिस्ट्री?
Image Credit : X

सवाल बाकी हैं– मौत या मिस्ट्री?

स्नेहा देबनाथ की मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं। क्यों उसने झूठ बोला? सिग्नेचर ब्रिज तक क्यों पहुंची? क्या वह मेंटल डिप्रेशन से गुजर रही थी? या फिर किसी के बहकावे में आई? CCTV नहीं होने से सच अधूरा रह गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन यह घटना हमें याद दिलाती है कि आज की युवा पीढ़ी किस दबाव में जी रही है — और कितने अकेलेपन से।

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
दिल्ली अपराध समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
केंद्र सरकार का बड़ा अलर्ट! दिल्ली में H1N1 केस बढ़ने के बाद बताया कैसे पहचानें Swine Flu के शुरुआती लक्षण
Recommended image2
Delhi Right to Service Act: सरकारी काम में लापरवाही अब नहीं चलेगी, CM रेखा गुप्ता का सख्त संदेश
Recommended image3
VIT Vellore: CM रेखा गुप्ता ने किया CARBID का उद्घाटन, संक्रमण पर बड़ा रिसर्च मिशन
Recommended image4
Delhi Murder: 60 लाख का पैकेज, 4 माह के जुड़वां बच्चे...फिर क्यों मिटा Adobe इंजीनियर का वजूद?
Recommended image5
Weather Forecast 22 August 2026: दिल्ली से यूपी-मध्य प्रदेश तक बारिश का दौर, इन 4 राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
Related Stories
Recommended image1
दिल्ली में खौफनाक डबल मर्डर! दो दोस्तों ने एक-दूसरे को मारा चाकू, दोनों की मौके पर मौत
Recommended image2
नींद में था पति- पत्नी ने उबलते पानी में मिलाई मिर्च, फिर जो किया वो रोंगटे खड़े कर देगा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved