दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव से आग लगने की खबर सुनने को मिली है। एक घर में आग लगने से एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। दिल्ली में आग लगने की घटनाएं लगातार इन दिनों सुनने को मिल रही है। 

नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाकों में लगातार आग की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव से आग लगने की खबर सुनने को मिली है। एक घर में आग लगने से एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग दंपती को पहचान गोविंद राम नागपाल और उनकी पत्नी सेला नागपाल के तौर पर हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस हादसे में जाने गवाने वाली दंपती के नाम राम नागपाल और उनकी पत्नी सेला नागपाल बताया जा रहा है। दिल्ली अग्निशमन सेवाल प्रमुख अतुल गर्ग ने अपनी बात रखते हुए बताया कि उन्हें सुबह 6:02 बजे पर इस आग को लेकर सूचना मिली थी। मकान की तीसरी मंजिल पर ये आग लगी थी। ऐसे में तुरंत ही दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया था। आग घरेलू सामान में लगी थी। इस आग में दोनों बुरी तरह से झुलस गए। तुरंत को पुलिस को इस बारे में सूचना दी गी और दंपती को हॉस्पिटल में एडमिट करवाय गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हीटर चलाने के चक्कर में गई बुजुर्ग दंपती की जान

दंपती के दो बच्चे हैं। एक बेटा अमेरिका रहता है। वहीं, बेटी पश्चिम विहार में रहती है। पुलिस ने उन्हें जानकारी दे दी है। बेटे के अमेरिका में चले जाने के बाद यह बुजुर्ग दंपती अकेले ही दिल्ली में रह रहा था। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ठंड के चक्कर में बुजुर्ग दंपती ने हीटर चलाया होगा, जिसकी वजह से ये आग लगी होगी। हीटर का लोड वायरिंग नहीं झेल पाई जिसके चलते शार्ट सर्किट हो गया।

आग लगने पर सबसे पहले क्या करें-

- आग लगने पर तुरंत फायर ब्रिगेड की सेवा के लिए 101 नंबर पर संपर्क करें।

- आग से लड़ने के लिए आप पानी से भरी बाल्टी, रेत की बोरियों, कंबल और अग्नि शमन सिलेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- फैक्ट्री या मिल में आग लगने पर बिजली का मेन स्विच फौरन ऑफ कर दें। ताकि आग बिल्कुल भी आग न फैल सकें।

- आग में घायल हुए लोगों को आप 102 नंबर पर फोनकर के एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में ले जा सकते हैं। ताकि वक्त प उसकी जान बचा सकें।

ये भी पढ़ें-

ओखला फैक्ट्री में आग का तांडव, करोड़ों का नुकसान, जानें कैसे बचाए ऐसे में जान?

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर किया रेप, पेट में दर्द होने पर प्रेग्नेंसी का खुलासा