दिल्ली के संगम विहार मे बीती रात को जबरदस्त गैंगवार हुई। इस दौरान एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया, परिजनों की हिम्मत ने आरोपियों को पकड़वाने में मदद की।

नई दिल्ली। दिल्ली में आए दिन अपराध के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। बदमाश बेखौफ होकर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दिल्ली के संगम विहार में बीती रात को जबरदस्त गैंगवॉर हुई। करीब एक घंटे तक ये खूनी खेल चला। इस दौरान एक युवक की गर्दन पर गोली लगी।वहीं, पीड़ित परिवार वालों ने हिम्मत जुटाते हुए दोनों हमलावरों पकड़कर उनकी जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी। सामने आई जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले नासिर नामक युवक की गर्दन में गोली मारी। फिर जैसे ही नासिर के साथी को मारने लगे। तभी परिवार वालों ने आकर उन्हें घेर लिया। उसकी पिस्तौल छीन ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नासिर के परिजनों ने हमलवारों साहिल और राहुली की जमकर पिटाई कर दी। दोनों पर पत्थर से हमले किए गए। दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहुल कई जगहों पर काफी गंभीर चोट भी आई है। इलाज के लिए दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। नासिर और साहिल दोनों की हालत इस वक्त खराब है। वो आईसीयू में भर्ती है। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अलग तरह से इस केस को जांच में जुटी हुई है।

गैंगवार के मामले में आप विधायक गिरफ्तार

वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को हाल ही में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 7 बदमाशों को दिल्ली में गैंगवार की बड़ी वारदातों को नाकाम करते हुए गिरफ्तार किया है। लंदन में बैठे कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू की गैंग के ये 7 बदमाश बताए जा रहे हैं। मिलीभगत करने के आरोप आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान पर लगाए गए थे। जिन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। विधायक पर पुलिस की तऱफ से कार्रवाई भी की गई। वैसे इस तरह से आप पार्टी के विधायक का पकड़ने जाने हैरानी वाली बात है क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों अपराध के खिलाफ आवाज उठाते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

आम जनता के लिए खोला जाएगा केजरीवाल का शीश महल? ये होगी टाइमिंग

OYO ने बैन की GF-BF की होटल में एंट्री, लिव इन कपल्स को भी होगी मुश्किल