Delhi Weather: कल दोपहर तेज हवाओं और बारिश से दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिली। शाम को जोरदार बारिश हुई और मौसम ठंडा हो गया। बुधवार को भी बादल छाए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।

Delhi Weather: कल दोपहर चली तेज हवाओं और हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार शाम को जोरदार बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। राजधानी में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है जिसके बाद से मौसम ठंडा हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आज बिजली चमकने के साथ-साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही, मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में झमाझम होगी बारिश: 19 से 23 जून तक जमकर बरसेगा पानी, अलर्ट जारी...

कैसी है दिल्ली की हवा की गुणवत्ता?

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता भी अभी ठीक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 80 दर्ज किया गया था। एनसीआर के अन्य शहरों की हवा भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम स्तर पर बनी हुई है। फिलहाल इसमें किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।