हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस पर किसान आंदोलन को लेकर निशाना साधा और कहा कि राज्य में एमएसपी पर फसलें खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर 55 सालों से झूठे वादे करने और शोषण का आरोप भी लगाया।

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सोमवार के दिन कुरुक्षेत्र के बीड पिपली गांव में धन्यवाद दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की सभी फसले एमएसपी के आधार पर खरीदी जा रही है। किसानों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही है। ऐसे में उन्हें यहां पर आंदोलन करने की कोई जरूरत नहीं है। किसानों को आंदोलन वहां-वहां करना चाहिए जहां-जहां कांग्रेस की पार्टी है। ऐसा इसीलिए क्योंकि कांग्रेस ने किसानों को बरगलाया था कि एमएसपी बंद हो जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इतना ही नहीं सीएम नायब सिंह सैनी कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाल पर भी निशाना साधते हुए दिखाई दिए। भले ही उन्होंने सीधे तौर पर उनका नाम नहीं लिया। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनका श्राप खुद पर ही उल्टा पड़ गया है। आज कांग्रेस के पास झूठ बोलने के अलावा औऱ कुछ भी नहीं बचा है। इस पार्टी के नेता जनता को बरगलाने में लगे हुए हैं। अपनी पार्टी की तरफ करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों से पार्टी समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। साथ ही उनको ध्यान में रखते हुए विकास के काम भी कर रही है। इसी वजह से हरियाणा में बीजेपी की सरकार तीसरी बार आई है।

कांग्रेस पार्टी कर रही है 55 सालों से शोषण

इतना ही नहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 55 सालों से लगातार झूठे वादे करने का काम कर रही है। हर व्यक्ति का इस पार्टी ने शोषण किया है। कांग्रेस राज में महिला से लेकर गरीब किसान तक का उत्पीड़न हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त किसानों ने दिल्ली में कूच किया हुआ है। पुलिस इस चीज को लेकर पूरी तरह से तैयार है। वहीं, किसान अपनी मांगों पर लगातार बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें-

हरियाणा में प्रशासनिक भूचाल! 44 IAS अफसरों के तबादले, कौन किस पद पर?

फेरे से पहले मंडप पर दुल्हनों ने तोड़ी शादी, बेइज्जत करके लौटाई बारात