Gurugram News :हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला ने पति से दुखी होकर मौत को गले लगा लिया। जब युवक घर पहुंचा तो शव के पास बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता माफ कर दो गलती हो गई, अब ऐसा कुछ नहीं करूंगा।
Haryana News : हरियाणा के गुरुग्राम जिले दुखद खबर सामने आई है। जहां एक 24 वर्षीय महिला फांसी लगकार आत्महत्या कर ली। जैसे ही पति घर लौटा तो यह दर्दनाक दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने फंदे से शव को नीचे उतारा और लाश के पास बैठकर रोते हुए माफी मांगी। बार बार यही कहता रहा कि माफ कर दो गलती हो गई थी, वापस आ जाओ अब दोबारा ऐसा नहीं करूंगा।
पति के अफेयर की वजह से पत्नी ने दी अपनी जान
दरअसल, यह मामला गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने इलाके का है। जहां लवली सुल्ताना नाम की महिला ने पति के दूसरी लड़की से अफेयर के चलते दुखी होकर अपनी जान दे दी। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। जैसे ही पति रुबेल हुसैन घर से बाहर गया तो पत्नी पंखे से लटक गई। जब पति देर रात लौटा, तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो लवली छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटकी हुई थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किए बिना शव नीचे उतारा और पास बैठकर माफी मांगता रहा। वहीं खबर लगते ही युवती के परिजन मौके पर पर पहुंचे और आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पति पत्नी दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे
बता दें कि सुल्ताना और रुबेल की दो साल पहले शादी हुई थी। लवली सुल्ताना मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले की रहने वाली थी। वहीं रुबेल भी पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। लेकिन काम के चलते विवाह के बाद वह दोनों गुरुग्राम के फाजिलपुर में शिफ्ट हो गए थे। बताया जाता है कि रुबेल का कुछ समय पहले एक मैरिड वुमन से अफेयर शुरू हो गया था। जिसके दो बच्चे भी थे। इसी बात को लेकर पति पत्नी में आए दिन विवाद भी होता था। सुसाइड के एक रात पहले भी दोनों के बीच इसी बीत को लेकर मकर झगड़ा हुआ।
आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
