हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए JJP और ASP गठबंधन ने 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दुष्यंत चौटाला की पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज यानी बुधवार (4 सितंबर) को जननायक जनता (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) के गठबंधन ने कुल मिलाकर 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि राज्य में 5 अक्टूबर को चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता (JJP) ने उम्मीदवारों की लिस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक अकाउंट के माध्यम से जारी की है। इस पर उन्होंने लिखा है कि- "जननायक जनता पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी गठबंधन के शीर्ष नेताओं द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 19 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है।"

Scroll to load tweet…

किस सीट से कौन से दल ने खड़ा किया उम्मीदवार?

जननायक जनता

  1. राजदीप फौगाट-दादरी
  2. दुष्यंत चौटाला- उचाना
  3. अमरजीत ढांडा- जुलाना
  4. दिग्विजय चौटाला- डबवाली
  5. रामेश्वर दयाल- बावल
  6. कुलदीप मलिक- गोहाना
  7. इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत- जींद
  8. कृष्ण बाजीगर- गुहला
  9. राजकुमार बुबका- रादौर
  10. डॉ रविंद्र धीन- मुलाना
  11. सतवीर तंवर- होडल
  12. आयुषी अभिमन्यु राव- अटेली
  13. सुनील दुजाना सरपंच- बेरी
  14. राजेश भारद्वाज- तोशाम
  15. विरेंद्र चौधरी- नलवा

आजाद समाज पार्टी

  1. हरिता बैंसला- पलवल
  2. विनेश गुर्जर- सोहना
  3. सोहेल- सढौरा
  4. डॉ अशोक कश्यप- जगाधरी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के तारीखों में बदलाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 एक ही चरण में होंगे। इसके लिए पहले चुनाव आयोग ने 1 अक्टूबर की तारीख तय की थी। लेकिन बिश्नोई समाज के पर्व को लेकर तारीखों में फेरबदल करने का फैसला लिया था। इसके बाद 5 अक्टूबर को मतदान की नई डेट रखी गई और नतीजों का ऐलान 8 अक्टूबर को की जाएगा।

ये भी पढ़ें: ओलंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल, लड़ेंगे हरियाणा चुनाव