एक पिता ने बड़े ही अरमानों के साथ अपनी बेटी की डोली घर से विदा की थी। शादी के समय अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। पर ससुराल के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। पिता ने लड़के वालों पर बेटी की जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।

नूंह। एक पिता ने बड़े ही अरमानों के साथ अपनी बेटी की डोली घर से विदा की थी। शादी के समय अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। पर ससुराल के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। वह लड़की को प्रताड़ित करते थे। उनकी क्रेटा गाड़ी की मांग थी। लड़की के घर वाले ससुराल वालों को समय समय पर पैसा भी देते थे। ताकि बेटी मारपीट की घटना से बची रहे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद भी हुआ, पिता गाड़ी देने में असमर्थ रहे, इसलिए विवाद का समाधान भी नहीं निकला। अब पिता ने लड़के वालों पर बेटी की जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई बार हुआ विवाद पर जिद पर अड़े रहे

मामला जिले के धुलावट गांव का है। उटावड़ निवासी आस मोहम्म्द ने तावडू थाना पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी तस्लीमा की शादी करीबन तीन साल पहले अल्ताफ के साथ धूमधाम से की थी, दहेज भी दिया था। पर ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और क्रेटा गाड़ी के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे। इस विवाद का कई बार समाधान भी किया गया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग क्रेटा कार लेने की जिद पर अड़े रहे।

बेटे के जन्म के बाद परेशानी ज्यादा बढी

शिकायत में कहा गया है कि शादी के बाद तस्लीमा ने एक बेटे को जन्म दिया। उसके बाद लड़के पक्ष के लोग अधिक दहेज के लिए ज्यादा परेशान करने लगे। कार की मांग पूरी नहीं हुई तो सास, देवर, ननद, जेठ सहित लड़के पक्ष के अन्य लोगों ने तस्लीमा के साथ मारपीट की और जहर देकर हत्या कर दी। मृतका को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

समय समय पर दिया गया पैसा

आस मोहम्मद का कहना है कि उनका बेटा अफसर हुसैन अक्सर लड़के वालों के बैंक एकाउंट में पैसा भी जमा करता था, ताकि उसकी बहन के साथ मारपीट की घटना न हो। उन लोगों के खाते में कई बार पैसे भी भेजे गए। शादी के समय लगभग दो किलो चांदी, छह तोला सोना, एक बुलेट और 72 हजार रुपये नगद सहित घरेलू सामान दिया गया था।