अंतरराष्ट्रीय योग दिवस(9th International Yoga Day) पर दुनियाभर में योग किया गया। हर साल 21 जून को वर्ल्डवाइड इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। योग का मकसद इसके तमाम फायदे, जागरुकता बढ़ाने, फिजिकल, मेंटल और स्प्रिच्युअल कल्याण के लिए किया जाता है।

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस(9th International Yoga Day) पर दुनियाभर में योग किया गया। हर साल 21 जून को वर्ल्डवाइड इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। योग का मकसद इसके तमाम फायदे, जागरुकता बढ़ाने, फिजिकल, मेंटल और स्प्रिच्युअल कल्याण के लिए किया जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कंसेप्ट प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा(United Nations General Assembly) में अपने संबोधन के दौरान पेश किया था। इस बीच जबलपुर में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि मप्र में योग की शिक्षा अनिवार्य होगी। 

योग करते समय केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत बिगड़ी

इधर, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की बिहार के हाजीपुर में योग के दौरान तबीयत बिगड़ गई। पशुपति कुमार पारस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोनहारा घाट पहुंचे थे. केंद्रीय मंत्री को पकड़कर उनके पीए ने सोफा पर बैठाया। पशुपति कुमार पारस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोनहारा घाट पहुंचे थे। अचानक वे लड़खड़ा गए। पीए ने उन्हें उठाकर सोफे पर बैठाया। पारस ने कहा कि गाड़ी के गड्ढे में आ जाने से दिक्कत हुई थी। इस वजह से वे योग नहीं कर पाए। अब वे दिल्ली एम्स जाकर इलाज करवाएंगे।

जानिए इंटरनेशल योगा-डे पर किसने कहां किया योग

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और आयुष मिनिस्टर सर्बानंद सोनोवाल ने मप्र के जबलपुर में गैरिसन ग्राउंड पर योग किया।

Scroll to load tweet…

यूनियन मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में योग किया।

यूनियन मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित इंडोर स्टेडियम में योग किया।

भाजपा के नेशनल प्रेसिडेंट जेपी नड्डा ने गुरुग्राम में ताऊ देवीलाल स्टेडिय में योग किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित पंतजलि परिसर में योग किया।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सेंट्रल जेल में योगा किया।

योग दिवस-2023 पर कार्यक्रम

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली में योग किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालेश्वर सांसद प्रताप सारंगी सहित अन्य के साथ योग किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के यशवंत स्टेडियम में योग किया। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में योग करते देखी गईं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में योगाभ्यास किया। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ममल्लापुरम में योग करते देखे गए।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के सराय काले खां स्थित बांसेरा में योग किया।

योग गुरु बाबा रामदेव ने योग दिवस पर सबको बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय सनातन संस्कृति का अभिनंदन है, राष्ट्र का अभिनंदन है, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में योग किया। यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में योग किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए स्पेशल क्या?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुजरात के राजकोट में लोगों ने जल योग किया। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर योग किया। इंडियन कोस्ट गार्ड ने नोएडा में कोस्ट गार्ड अधिकारियों की मेस में योग किया।

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने योग किया। सिक्किम के अलावा पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बार्डर परप सेना के जवानों न योग किया

यह भी पढ़ें

अमेरिका में दिखा मोदी मैजिक: न्यूयॉर्क पहुंचने पर गूंजा मोदी-मोदी, मुस्कुराकर PM ने भी मिलाया भारतीयों से हाथ

PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क में मोदी के स्वागत में भारतीयों ने हडसन नदी पर फहराया 250 मीटर लंबा बैनर,Watch Video