वीडियो: 'गटर का पानी पी रहे लोग' AAP MLA ने विधानसभा में खोली केजरीवाल सरकार की पोल

दिल्ली सरकार भले ही विकास को लेकर तमाम दावे कर रही हो लेकिन सरकार के कामों की पोल खुद विधायक ने खोल दी है। विधायक भूपिंदर सिंह ने दावा किया कि दिल्ली के लोग गटर का पानी पीने को मजबूर हैं।

Share this Video

दिल्ली विधानसभा के सत्र की शुरुआत हुई है। पहले दिन ही आम आदमी पार्टी के विधायक ने ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार की पोल खोल दी है। विधायक भूपिंदर सिंह जून ने कहा कि दिल्ली के लोग गटर का पानी पीने को विवश हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दावा करते हैं कि उनकी सरकार दिल्ली में लोगों को मुफ्त पीने का पानी दे रही है। हालांकि इस दावे की हकीकत क्या है यह बुधवार को दिल्ली विधानसभा में सामने आ गई। 

Related Video