आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 माह बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें 2 लाख रुपए के मुचलके और कुछ शर्तों के आधार पर जमानत मिली है।

दिल्ली. राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई की खबर सुनते ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया। वे ढोल ढमाकों के साथ तिहाड़ जेल के बाहर उनके स्वागत के लिए पहुंच गए। जैसे ही संजय सिंह बाहर आए, उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान फूलों की बारिश की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंगल को जमानत बुध को छोड़ा

आपको बतादें कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह को शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 6 माह बाद तिहाड़ जेल से जमानत मिली है। उनकी पत्नी ने 2 लाख रुपए का मुचलका भरकर उनकी जमानत दी थी। वैसे तो जमानत मंगलवार को ही हो गई थी। लेकिन पूरी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें बुधवार को छोड़ा गया।

जश्न मनाने का वक्त नहीं संघर्ष का दौर है

संजय सिंह जब जेल से बाहर निकले तो समर्थकों ने उनका जेल के बाहर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि ये वक्त जश्न मनाने का नहीं है। बल्कि संघर्ष का वक्त है। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसौदिया हिरासत में हैं। वे सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जल्द ही वे भी जेल से बाहर आएंगे।