बेंगलुरु में पत्नी अपनी पत्नी को ईमेल के जरिए अश्लील वीडियो भेज दिया। इससे नाराज पत्नी ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।  

बेंगलुरु। बेंगलुरु में क्राइम एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी को ईमेल के जरिए एक अश्लील वीडियो भेज दिया। इससे पत्नी का पारा इतना चढ़ गया कि उसने अपने पति के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी है। आईटीएक्ट के तहत युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के भाई की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोकल कोर्ट ने सुनाई सजा
बेंगलुरु की स्थानीय अदालत ने पत्नी को अश्लील वीडियो भेजने के मामले में सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पति पर 45 हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ उसे एक महीने के कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी व्यक्ति राजाजीनगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी विदेश में नौकरी करती है।

पढ़ें शादी के डेढ़ साल बाद पता चला पत्नी का खौफनाक राज, बीवी समेत बच्ची को मार डाला

दोनों के बीच चल रहा डिवोर्स केस
पत्नी पत्नी काफी समय से अलग रह रहे हैं। इनवेस्टीगेशन टीम के मुताबिक दोनों की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। कुछ साल तक दोनों के बीच सब ठीक थी लेकिन फिर बाद झगड़े बढ़ने लगे। इसके बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। दोनों के बीच तलाक का केस भी कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में महिला के पति ने अपनी बहनोई के खिलाफ बहन को अश्लील वीडियो भेजकर प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करा दी है। जांच में पुलिस अफसरों ने भी पाया कि आरोपी युवक ने इमेल से भेजे गए अश्लील वीडियो के साथ पत्नी पर कमेंट्ल भी किए हैं। 

एनीवर्सरी गिफ्ट न लाने पर महिला ने मारा चाकू
बेंगलुरू में एक महिला ने एनीवर्सरी गिफ्ट नहीं लाने पर अपने पति को चाकू घोंप दिया। महिला ने पति के हाथ में सोते समय चाकू से वार किया। हांलाकि बाद में पति ने खुद को बचाने के लिए पत्नी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और भागकर बाहर की ओर दौड़ा। पड़ोसियों की मदद से व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।