हां मैंने ही अपनी पत्नी और 7 महीने की बेटी की हत्या की है, क्योंकि उसने शादी के डेढ़ साल तक मुझसे इतना बड़ा सच छिपाकर रखा हुआ है। जो मेरे लिए शर्म की बात थी, इलसिए गुस्से में आकर दोनों का मर्डर कर दिया।  यह घटना यूपी के देवारिया जिले की है।

देवारिया, उत्तर प्रदेश के देवारिया जिले की पुलिस ने एक ऐसे डबल मर्डर का खुलासा किया है, जिसके सच ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। यहां एक सिरफिरे शख्स ने अपनी पत्नी और 7 महीने की मासूम बेटी की आज से ठीक 40 दिन पहले बेरहमी से हत्या कर दी थी। वजह यह थी कि बीवी ने पति से अपनी पही शादी का सच छिपाकर रखा था। जिसका पता चलते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी ने खुद कबूला अपना खौफनाक गुनाह

दरअसल, यह हत्याकांड 5 फरवरी का बताया जा रहा है। महिला और बच्ची के शव पुलिस ने गेंहू के खेत से बरामद किए हैं। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले अपनी सात महीने की बच्ची को मार डाला। फिर दो दिन बाद पत्नी की भी पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। अब पुलिस ने वारदात के करीब 40 दिन बाद खुलासा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

जानिए पूरी कहानी..क्यों किया मर्डर

बता दें कि देवारिया जिले के चुरिया गांव के निवासी मृतका के पिता बेचन यादव ने पुलिस के पास राजू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी बेटी की हत्या आरोपी दमाद ने ही की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी रिंकू यादव की शादी बलिया जिले निवासी राजू यादव के साथ की थी। बेटी-दामाद में सब ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने बताया कि राजू यादव को पता चला कि उसकी पत्नी की पहले ही शादी हो चुकी है। इतना ही नहीं उसे दूसरी शादी से 12 साल की बेटी भी है। जिसके बाद से पति-पत्नी के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे आए दिन दोनों में विवाद होने लगा था। हालांकि महिला का तलाक हो चुका था। पहले पिता ने उसके नाम बैंक में चार लाख रुपए भी जमाए कराए थे। बेटी अपने नाना के घर रहती थी। लेकिन राजू ससुर और पत्नी पर दबाव बना रहा था कि उसकी 7 महीने की बेटी के नाम से भी बैंक में पैसा जमा कराएं....।

यह भी पढ़ें-UP में छेड़खानी से तंग आकर 18 वर्षीय युवती ने खुद को लगाई आग, गई जान, पड़ोसी पर परेशान करने का लगाया आरोप