उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शनिवार (16 मार्च) को दो पुरुषों द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद एक 18 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली।

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शनिवार (16 मार्च) को दो पुरुषों द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद एक 18 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली। उसके परिवार के सदस्यों ने कहा कि हुसैनगंज में उसके पड़ोस में रहने वाले दो लोगों द्वारा परेशान किए जाने के कुछ घंटों बाद उसने शनिवार सुबह खुद को आग लगा ली। उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों लोग उसके साथ रोजाना छेड़छाड़ करते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़ित लड़की के घरवालों ने कहा, "जब वह (पीड़ित लड़की) अपने घर जा रही थी तो उसे पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने परेशान किया गया। इस घटना से परेशान होकर उसने अपने घर में खुद को आग लगा ली। आखिरी सांस लेने से पहले उसने अपनी मां को उन दो लोगों के नाम बताए, जिन्होंने उसे परेशान किया था।" परिवार के सदस्य ने संवाददाताओं से कहा।पुलिस ने पुष्टि की कि लड़की की मौत खुद को आग लगाने के बाद हुई।

UP के फतेहपुर में रहने वाले परिवार वालों की मांग

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के एडिशनल पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने कहा, "परिवार के सदस्यों ने पड़ोसियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"पीड़िता के परिवार की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक उसका पोस्टमार्टम न कराया जाए।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में 544 नहीं, 543 सीटों पर वोटिंग? चुनाव प्रमुख ने बताई इसके पीछे की वजह