Bhavnagar Bride Murder Case : गुजरात के भावनगर से आई दर्दनाक खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। यहां शादी वाले दिन 7 फेरे से ठीक पहले एक दूल्हे ने अपनी मंगेतर की हत्या कर दी।इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Gujarat News : शादी के दिन दूल्ह बेहद खुश होता है, क्योंकि उसे इस दिन वो साथी मिलने वाला होता है, जो उसकी हर सुख-दुख में पूरी जिदंगी भर साथ देता है। लेकिन गुजरात के भावनगर से जो मामला सामने आया है वह आपको चौंका देगा। क्योंकि यहां सात फेरे लेने से थोड़ी देर पहले दूल्हे ने अपनी दुल्हन की हत्या कर दी। जरा सी विवाद की वजह से खुशी वाले घर को मातम में बदल दिया। शादी में पहुंचे हर मेहमान के चेहरे के होश उड़े हुए थे। हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि ऐसा दोनों के बीच आखिर क्या हुआ, जो यह घटना घट गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भावनगर में प्रभुदास तालाब के पास की

दरअसल, यह दिल दहला देने वाला घटना भावनगर में प्रभुदास तालाब के पास के एरिया की है। जहां एक राठौड़ परिवार में शादी की होनी थीं, मेहमान सारे आ चुके थे। वह कुछ देर बाद बारात आने वाले थी। दुल्हन सोी हिम्मत राठौड़ क(22) को अपने दूल्हे का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। लेकिन सुबह सुबह सोनी का मंगेतर साजन खगना बरैया उसके घर आया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इसके बा आरोपी ने पास पड़े लोहे के पाइप लड़की के सिर पर इतने वार किए की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लाल जोड़े की जगह कफन में लिपट गई दुल्हन

इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भावनगर सिटी डिवीजन पुलिस के DSP आर. आर. सिंघल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि लड़की लड़की के विवाद के कुछ देर बाद जब लड़की के परिजन उनके कमरे में पहुंचे तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की जा रही है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

किस वजह से दुल्हन की दूल्हे ने की हत्या

  • इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भावनगर सिटी डिवीजन पुलिस के DSP आर. आर. सिंघल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि लड़की लड़की के विवाद के कुछ देर बाद जब लड़की के परिजन उनके कमरे में पहुंचे तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की जा रही है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • पुलिस की शुरूआती जांच और परिवा की पूछताछ में सामने आया है कि शादी से एक घंटा पहले दोनों के बीच साड़ी और कुछ पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर साजन ने सोनी पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। लड़की के चेहरे और सिर ज्यादा चोटें के साथ खून बहने की वजह से मौत हो गई। बताया जाता है कि सोनी और साजन परिवार के मना करने के बाद भी पिछले डेढ़ साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे। लेकिन बाद में दोनों परिवार उनकी शादी के लिए तैयार हो गए। शादी के लिए सोनीअपने मायके आ गई थी। शादी की तैयारी के बीच यह सब हो गया।