शराब नीति घोटाले के मामले में आप सरकार के मंत्री समेत नई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। शराब नीति घोटाले में भाजपा ने आप को घेरना शुरू कर दिया है। शराब नीति घोटाले का आप से कनेक्शन और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा कि अब अगला नंबर किंगपिन का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर साधा निशाना
सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि घोटाला करना और पकड़े जाने के बाद राजनीति करना यह तो आम आदमी पार्टी की आदत है। ये लोग भ्रष्टाचार खत्म करने का नारा लेकर ही जनता के बीच आए थे और अब सत्ता में आते ही देश को ठगने लगे। 

भाजपा नेता ने कहा, जिन्हें ईमानदार बताया वह जेल में
कंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के बीच सेवा करने और भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा करने के साथ आई थी। पार्टी के जिन लोगों ने आप प्रमुख अरविंज केजरीवाल ने ईमानदार बताया था वह आज जेल में हैं। आप आज खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त है।

पढ़ें दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-AAP कभी नहीं छोड़ेगा INDIA गठबंधन, हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध

संजय सिंह की गिरफ्तारी बीजेपी की घबराहट दर्शा रही
वहीं अरविंद केजरीवाल केजरीवाल का कहना है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी भाजपा की घबराहट को दर्शाती है। उन्हें आप से खतरा महसूस होने लगा है इस लिए ईडी और सीबीआई की जांचों में उलझाना चाह रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। संजय सिंह की गिरफ्तारी पर पूरी तरह अवैधानिक है। यह पीएम मोदी की नर्वसनस को दर्शाता है। अभी तो वह इलेक्शन तक अभी और कई नेताओं की गिरफ्तारी करवाएंगे।

आप के तीसरे नेता जेल में
संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद फिलहाल आप के तीन नेता जेल की सलाखों के पीछे हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और उससे पहले सत्येंद्र जैन भी मनी लॉड्रिंग के केस में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।