मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड के नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान सीएम ने लंबा रोड शो किया। वहीं जनता ने सीएम धामी का फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

टिहरी (उत्तराखंड). मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एक दिवसीय नई टिहरी भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी 2 किमी लंबे विशाल रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान हज़ारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनता ने सीएम का फूल बरसाकर किया स्वागत

मुख्यमंत्री धामी ने हज़ारों की संख्या में नई टिहरी पहुँचे स्थानीय जनता, महिला स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं इस भव्य अभिवादन के लिए आभार प्रकट किया। जब सीएम का काफिला नई टिहरी में पहुंचा तो बच्चों-बुजुर्ग से लेकर महिलाओं तक ने सीएम पर फूल बरसाकर स्वागत किया।