दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में आग लगने से एक साथ 7 बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में एक पिता अपने कलेजे के टुकड़े को दफनाकर बाहर निकला तो फूट फूटकर रोता नजर आया। देखकर लोगों की आंखों से भी आंसू छलक उठे। 

दिल्ली. दो दिन पहले दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर अस्पताल में जो दर्दनाक हादसा हुआ उसने पूरे देश को झकझोर दिया। कैसे पलभर में आग ने विकराल रूप धारण किया और 7 बच्चों की मौत हो गई। मासूम की जान सेंटर के संचालक व अन्य लोगों की लापरवाही से गई है। हालांकि उनके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। लेकिन उन माता-पिता क्या जिन्होंने अपने नवताज बच्चों को हमेशा के लिए खो दिया। कई तो अपने मासूमों को गोद भी नहीं ले पाए थे और उनका अंतिम संस्कार करना पड़ा। ऐसी एक पिता हैं जो अपनी 12 दिन की बच्ची को दफनाकर लौटे। वह अभी भी फूट-फूटकर रो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम और पीएम से इंसाफ की गुहार

12 दिन की बच्ची को खोने वाले पिता ने रोते रोते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले की जांच करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। बेबी केयर सेंटर के बाहर ये शख्स अपनी बेटी को याद करते करते रो रहा था। हैरानी की बात तो यह है कि जिस बेटी को उसने गोद में भी खिलाया था। उसी बेटी की बेबी केयर सेंटर में मौत हो गई।

छोटी सी समस्या से थी परेशान

बेबी केयर सेंटर के बाहर रोते हुए शख्स ने बताया कि उसकी बेटी महज 12 दिन की थी। उसके शरीर में गंदा पानी चला गया था। जिसके चलते उसे बेबी केयर सेंटर में एडमिट किया था। पिता ने बताया कि इलाज के दौरान वह कई बार बेटी से मिलवाने की गुहार लगाता रहा। लेकिन उसकी बेटी से एक बार भी उसे नहीं मिलवाया। अब उसकी बेटी ही नहीं रही।

यह भी पढ़ें : खाटू श्याम की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मंदिर जाने से पहले जरूर दें ध्यान

सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हुई है। सेंटर के अंदर 7 आक्सीजन सिलेंडर फटे हुए मिले हैं। सिलेंडरों से हुए ब्लास्ट के कारण आसपास के घरों में भी नुकसान हुआ है। इस आग के कारण एक दो पहिया और चार पहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गया था।

यह भी पढ़ें : जहां गर्मी से हो रही लोगों की मौत, वहां ये शख्स कर रहा नेक काम