मौजूदा वक्त में देशभर के कई हिस्सों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। बेइंतहा गर्मी की वजह से आम इंसान का जीना मुहाल हो गया है। आग की भट्टी की तरह तपती धरती ने लोगों को बेबस कर दिया है।

India Hot Weather: मौजूदा वक्त में देशभर के कई हिस्सों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। बेइंतहा गर्मी की वजह से आम इंसान का जीना मुहाल हो गया है। आग की भट्टी की तरह तपती धरती ने लोगों को बेबस कर दिया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते कुछ दिनों में दर्जन भर लोग गर्मी की वजह से मर चुके हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अकेले बिहार में ही गर्मी की वजह से लगभग 20 लोग मर गए है और वहीं उड़ीसा में अब तक 10 लोगों की मौत गर्मी की वजह से गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गर्मी की वजह से कई इलाकों में लोगों को बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। ऐसी स्थिति में स्थानीय प्रशासन लोगों को बेवजह बाहर निकलने से मना कर रही है। कल ही बिहार के एक अस्पताल में गर्मी की वजह से मात्र 2 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हो गई। इसके वजह से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उच्च तापमान को बताया जा रहा है। बता दें कि बिहार के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री से ज्यादा है। सबसे अधिकतम तापमान बक्सर का दर्ज किया गया, जो 47 डिग्री से ज्यादा बताया गया।

ये भी पढ़ें: सपा नेता आजम खां को 10 साल की सजा और 14 लाख का जुर्माना, जानिये क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

गर्मी से मर रहे लोग

बिहार के अलावा राजस्थान, झारखंड, उड़ीसा में भी गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। बता दें कि पिछले 24 घंटो में झारखंड में 5, राजस्थान में 5 और उड़ीसा में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने चेतावनी जारी कर कहा है कि भीषण गर्मी आगे भी जारी रहेगी। वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी तापमान 46 और 47 के करीब दर्ज किया गया है। इसके अलावा गर्मी की वजह से पानी की किल्लत भी हो गई है।

ये भी पढ़ें: Bihar में मचा बवाल, लड़कियां छेड़ने पर हुआ विवाद, पुलिसवालों पर भी पथराव