हिमालच प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुखविंद सिंह सुक्खू को पार्टी बाहर करे, इससे पहले उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका बहुमत कम हो गया है।

शिमला. हिमाचलय प्रदेश में सियासी जंग चल रही है। यहां सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने पद से इस्तीफा देने से इंकार करते हुए लगातार 5 साल सरकार चलाने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी उन्हें हटाए इससे पहले उन्हें इस्तीफा दे देना चा​हिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उठापटक चल रही है। इसी बीच जहां सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस्तीफा देने से साफ इंकार कर दिया है। वहीं भाजपा नेता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी उन्हें हटाए इससे पहले उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

छह विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ किया वोट

आपको बतादें कि हिमाचलय प्रदेश में हुए राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव के बाद से सियासी संग्राम शुरू हो गया है। यहां भाजपा के हर्ष महाजन ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर जीत हासिल की है। इसके बाद से ही यहां की राजनीति में हड़कंप मच गया है। क्योंकि कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी के खिलाफ मतदान करके सिद्ध कर दिया कि यहां भाजपा का बहुमत अधिक हो गया है। हालांकि यहां दोनों पार्टियों को 34.34 मत मिले। जिसके बाद ड्रा के माध्यम से रिजल्ट घोषित किया गया।