मनाली में आसमान से आई तबाही, बादल फटने के बाद हर तरफ हाहाकार - Watch Video

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। यहां बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई। मनाली प्रशासन के द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। इस बीच कई घरों को नुकसान हुआ है।

/ Updated: Jul 25 2024, 09:14 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हिमाचल प्रदेश के मनाली में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। यहां आधी रात को बादल फटने की घटना सामने आई। कुदरत के इस कहर के बाद लोगों में हाहाकार मच गया। बादल फटने के बाद आखरी नाले और अंजनी महादेव नदी में बाढ़ भी आ गई। लोगों ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच पलचान में दो घर बह गए और एक घर को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। बादल फटने और बाढ़ आने के बाद कई सड़कों पर मलबे का ढेर लगा है जिससे आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। इस बीच मनाली प्रशासन के द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। नुकसान को लेकर भी आंकलन जारी है और जल्द ही इससे जुड़ी जानकारी सामने आएगी।