एमडीएमके संस्थापक वाइको ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान साफ कहा है कि कांग्रेस ने हर मोड़ पर धोखा दिया है।

कच्चातिवू मुद्दे पर बुधवार को एमडीएमके संस्थापक वाइको ने अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर मौके पर त​मिलनाडू को धोखा दिया है। आपको बतादें कि लोकसभा चुनाव में कच्चातिवू द्वीप का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बुधवार को जब इसी मुद्दे पर मीडिया ने एडीएमके संस्थापक से सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस ने हर मोड़ पर तमिलनाडू को धोखा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने किया था जिक्र

कच्चातिवू द्वीप का जिक्र पीएम मोदी ने हालही अपने एक भाषण के दौरान किया था। इस बाद से ये गुमनाम सा टापू चर्चा में आ गया और इस पर सियासत गर्माने लगी। कहा जा रहा है कि कच्चातिवू के माध्यम से भाजपा तमिलनाडू के वोटर्स को साधने में जुटी है। क्योंकि तमिलनाडू समुद्री राज्य है। जिसकी बार्डर श्रीलंका से लगी हुई है। यहां मछली पालन राज्य की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा है। जिसमें करीब 10 लाख से अधिक मछुआरे आते हैं।

इसलिए सुर्खियों में आया कच्चातिवू द्वीप

कच्चातिवु द्वीप की तमिलनाडु से लेकर दिल्ली तक चर्चा है। क्योंकि तमिलनाडु और पुडुचेरी के मछुआरों की केंद्र सरकार से मांग है कि श्रीलंका की सरकार ने उनके समुदाय के कई लोगों को समुद्री सीमा के चलते गिरफ्तार कर लिया है। जब तक इन लोगों को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका प्रदर्शन भी जारी रहेगा। मछुआरा महासंघ के लोगों का कहना है कि श्रीलंका की नौसेना उनके मछुआरों को बेवजह परेशान करती है।