कर्नाटक में एक कक्षा 9 वीं छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह बलात्कार से पीड़ित थी। जैसे ही उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई तो उसने सुसाइड कर लिया।

मांड्या. कर्नाटक के मांड्या जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक नाबालिग के साथ रेप हो गया था। पीड़िता जैसे तैसे इस सदमें को भूलने की कोशिश कर रही थी कि उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। तो ये सदमा वह सहन नहीं कर पाई और उसने सुसाइड कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 साल की उम्र में रेप

पी​ड़िता कक्षा 9 वीं छात्रा है। जिसकी उम्र महज 15 वर्ष थी। उसके साथ पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने बलात्कार किया था। आरोपी रेप करने के बाद से ही फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस हर एंगल से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। उसका मोबाईल भी ट्रेस किया जा रहा है। उसकी कॉल रिकार्डिंग भी चेक की जा रही है। ताकि जहां से भी कोई सुराग मिले, आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जा सके।

तनाव में थी लड़की

घरवालों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रेप होने के बाद से तनाव में थी। इसके बाद जब उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई तो उसका टेंशन और अधिक बढ़ गया था। वह स्कूल से आने के बाद बहुत मायूस थी। लेकिन वह सुसाइड कर लेगी। ऐसी उम्मीद किसी को भी नहीं थी।