अपने दूर की रिलेटिव से प्यार करने पर पेट्रोल डालकर जलाए गए प्रेमी का मामला सुर्खियों में है। 18 साल के शशांक को उसके रिश्तेदारों ने ही आग लगा दी थी। अभी भी बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। 

बेंगलुरु. अपने दूर की रिलेटिव से प्यार करने पर पेट्रोल डालकर जलाए गए प्रेमी का मामला सुर्खियों में है। 18 साल के शशांक को उसके रिश्तेदारों ने ही आग लगा दी थी। अभी भी बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। विक्टोरिया अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. रमेश केटी के मुताबिक, शशांक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में निगरानी में हैं। 15 जुलाई को जब शशांक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वह 80% जल चुका था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेंगलुरु में शॉकिंग लव स्टोरी, रिश्तेदार से प्यार करने पर प्रेमी का जिंदा जलाया

इंजीनियरिंग के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट शशांक से लड़की के परिजन इस साथ प्रेम संबंध के कारण गुस्से में थे। रिश्ते में वाे उसकी बहन लगती है। उन्होंने शशांक को लड़की से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी। 3 जुलाई को लड़की बेंगलुरु में शशांक से मिलने उसके घर गई थी। लड़की के परिवार को इस मुलाकात के बारे में पता चल गया था। परिजनों ने शशांक के घर जाकर उत्पात मचाया और शशांक के साथ मारपीट कर लड़की को खींच कर ले गए।

बेंगलुरु में प्रेमी का किडनैपिंग और फिर जला दिया

15 जुलाई को शशांक कॉलेज से घर लौट रहा था, तभी उसके चाचा मनु सहित 7 लोगों के एक ग्रुप ने उसका अपहरण कर लिया और कुंबलगोडु में कनिमिनिके टोल गेट के पास उसे आग लगा दी। हालांकि वह जमीन पर लोटकर आग बुझाने में कामयाब रहा। उसने अपने दोस्तों को बुलाने के लिए आसपास के अन्य लोगों की मदद ली, जिन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। मगदी डिवीजन के डीएसपी यूडी कृष्णकुमार ने कहा कि आरोपी अभी भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

बेंगलुरु शॉकिंग लव स्टोरी

शशांक आरआर नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, शशांक (Shashank) मैसूरु की एक दूर की रिश्तेदार लड़की से प्यार करता है। हालांकि दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ हैं। 3 जुलाई को लड़की बेंगलुरु आई, तो शशांक उसे अपने घर ले गया था। इसकी जानकारी लगते ही लड़की के माता-पिता और रिश्तेदार 10 जुलाई को शशांक के घर पहुंचे थे और हमला कर दिया था।

इसके बाद 15 जुलाई को शशांक अपने कॉलेज गया और उसके पिता रंगनाथ उसे छोड़ने गए। कॉलेज खत्म करने के बाद जब शशांक बस का इंतजार कर रहा था, तभी उसे उठा लिया गया था। पुलिस को उसने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और जला दिया।

यह भी पढ़ें

सीमा हैदर की Love Story भारत के खिलाफ साजिश तो नहीं, PUBG से फंसाए थे दिल्ली के कई लड़के

कौन है ये पाकिस्तानी सीमा हैदर, जिसकी LOVE STORY के खुल रहे कई गहरे राज़