तेलंगाना के मिरयालगुडा शहर में एक 25 वर्षीय महिला के साथ ट्रेन पर दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना के दौरान वो ट्रेन से गिर गई और बुरी तरह से घायल हो गई।

Telangana: तेलंगाना के मिरयालगुडा शहर में एक 25 वर्षीय महिला के साथ ट्रेन पर दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना के दौरान वो ट्रेन से गिर गई और बुरी तरह से घायल हो गई। बता दें कि नशे की हालत में एक आदमी ने कोच में उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। हालांकि, बाद में रेलवे पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कर दिया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार देखने को मिला है। पीड़ित महिला हैदराबाद के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वो मंगलवार (9 जुलाई) को सिकंदराबाद में ट्रेन में चढ़ने के बाद आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जा रही थी। वो अकेले ही सफर कर रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला के पति इस घटना के पूरी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि जब उनकी पत्नी शौचालय के पास हाथ धोकर लौट रही थी तो कोच में दरवाजे के पास खड़े नशे की हालत में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और गलत तरीके से छुआ। इसके बाद दोनों ट्रेन से गिर गए। इस दुर्घटना में नशेड़ी आदमी भी ट्रेन से गिर गया। Government Railway Police (GRP) के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कुछ यात्रियों से घटना की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और महिला और पुरुष को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: हाथ पकड़कर ट्रेन के सामने लेट गए बाप-बेटे, मुंबई के भयंदर स्टेशन की घटना, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ब्रेक लगने की वजह से हुई दुर्घटना

हालांकि, नशे की हालत में व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि जब अचानक ब्रेक लगाया गया तो उसने महिला को पकड़ लिया और झटके के कारण दोनों ट्रेन से गिर गए और दावा किया कि उसने उसके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति नशे की हालत में पाया गया। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: 'यह युद्ध का समय नहीं, समस्याओं का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता', पढ़ें ऑस्ट्रिया में क्या बोले पीएम मोदी