MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Other State News
  • त्रिपुरा के राजा का पॉलिटिक्स से दिल टूटा, इस इलेक्शन के बाद लेंगे संन्यास, कहा-गरीबों की लड़ाई में सबने अकेला छोड़ा

त्रिपुरा के राजा का पॉलिटिक्स से दिल टूटा, इस इलेक्शन के बाद लेंगे संन्यास, कहा-गरीबों की लड़ाई में सबने अकेला छोड़ा

'तिपरा मोथा' पार्टी के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने 14 फरवरी को ऐलान कर दिया कि वह 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राजनीति छोड़ देंगे और कभी भी 'बुबागरा' (राजा) के रूप में वोट नहीं मांगेंगे।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Feb 15 2023, 07:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

चारिलम (Charilam). त्रिपुरा की पॉलिटिक्स में खासा दखल रखने वाले 'तिपरा मोथा' पार्टी के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा(Tipra Motha chairman Pradyot Kishore Manikya Debbarma) ने 14 फरवरी को ऐलान कर दिया कि वह 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राजनीति छोड़ देंगे और कभी भी 'बुबागरा' (राजा) के रूप में वोट नहीं मांगेंगे। बता दें कि त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी। तिपरा मोथा 60 में से 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि माणिक्य राजवंश का 15 अक्टूबर, 1949 को भारत में विलय हो गया था। उनके पिता त्रिपुरा को राजा थे। प्रद्योत माणिक्य शाही फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कांग्रेस से तीन बार सांसद रह चुके हैं। मां त्रिपुरा सरकार में मंत्री रही हैं। प्रद्योत ग्रेट टिपरालैंड की मांग उठाते आ रहे हैं।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : Asianet News

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चारिलम में एक रैली को संबोधित करते हुए त्रिपुरा के पूर्व शाही परिवार के वंशज ने कहा कि कई नेताओं ने खाना, छत और शिक्षा की पहुंच से दूर वाले गरीब लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने की उनकी भावना को समझे बिना उनका साथ छोड़ दिया है। (File Photo)

36
Image Credit : Asianet News

प्रद्योत माणिक्य ने कहा-"आज राजनीतिक मंच पर मेरा आखिरी भाषण है और मैं विधानसभा चुनाव के बाद बुबागरा के रूप में वोट नहीं मांगूंगा। इससे मुझे दु:ख हुआ, लेकिन मैंने आपके लिए एक कठिन लड़ाई लड़ी है।"

प्रद्योत ने अगरतला से करीब 35 किलोमीटर दूर चारिलम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा-"यह निश्चित है कि बुबाग्रा दो मार्च के बाद राजनीति में नहीं होंगे, लेकिन मैं हमेशा अपने लोगों के साथ रहूंगा। मैं स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, गरीबों को छात्रवृत्ति देने के लिए काम करूंगा।" 

46
Image Credit : Asianet News

पूर्व शाही परिवार के एक अन्य सदस्य उपमुख्यमंत्री जिष्णु देब वर्मा चारिलम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। प्रद्योत ने कहा-"वह (जिष्णु देबबर्मन) जानते हैं कि जब मैं चुनौती लेता हूं, तो मुझे केवल दोफा (समुदाय) दिखाई देता है। मैं उन्हें युद्ध में एक इंच जमीन भी नहीं दूंगा। हालांकि यह शाही परिवार की लड़ाई नहीं है, यह उन गरीबों के लिए लड़ाई है, जिनके पास भोजन, छत और शिक्षा नहीं है।" (File Photo)

56
Image Credit : Asianet News

बता दें कि सुबोध देबबर्मा चारिलम निर्वाचन क्षेत्र से टिपरा मोथा के उम्मीदवार हैं। देबबर्मा ने यह भी कहा कि वह बंगाली विरोधी नहीं हैं।

प्रद्योत ने कहा-"जिस परिवार ने रवींद्रनाथ टैगोर और आचार्य जगदीश चंद्र बोस की मदद की और उनका सम्मान किया, उन्हें बंगाली विरोधी नहीं होने के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।"

प्रद्योत माणिक्य देब बर्मा शाही परिवार से आते हैं। अभी वे औपचारिक तौर पर राजा हैं। इनके पिता किरीट बिक्रम किशोर देब बर्मा और मां का नाम बिभू कुमारी देवी है।

यह भी पढ़ें-'जिहाद' पर बोलते हुए मदनी का कोर्ट और सरकार पर बड़ा इल्जाम-'दंगों के दौरान भी मुसलमान मारे जाते हैं, लूटे भी मुसलमान जाते हैं'
 

66
Image Credit : Asianet News

प्रद्योत का जन्म 4 जुलाई, 1978 को दिल्ली में हुआ था। हालांकि अब वो अगरतला में रहते हैं। उनकी एजुकेशन शिलांग में हुई। प्रद्योत माणिक्य देब के राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी। उन्हें 25 फरवरी 2019 को त्रिपुरा कांग्रेस का चेयरमैन चुन गया था। हालांकि एनआरसी के मुद्दे पर उन्होंने पार्टी से इस्तीफ दे दिया था। तब भी उन्होंने कुछ समय के लिए पॉलिटिक्स से ब्रेक लिया था।
 

यह भी पढ़ें-शाह की खरी-खरी: अगर प्रॉडक्ट अच्छा है, तो गाजे-बाजे के साथ मार्केटिंग करना ही चाहिए, PFI को कांग्रेस ने बचाया, वो तो...?

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Andhra School Attack: 10वीं की छात्रा पर चेन-सॉ से हमला, आखिर क्यों? CM का सख्त एक्शन
Recommended image2
Vadodara Suicide Case: मां-बेटे और बेटी की मौत, 3 सुसाइड नोट में 33 लाख का जिक्र, क्या है मामला?
Recommended image3
Cyclone Arnab: अर्नब तूफान से किसे कितना मिलेगा मुआवजा? CM नायडू ने किया बड़ा ऐलान, देखें घर से दुकान तक की पूरी लिस्ट
Recommended image4
Bhutan GLOF High Alert: भूटान में फटी ग्लेशियल झील, असम-बंगाल के इन 6 जिलों में आएगी भयंकर बाढ़?
Recommended image5
1 नवंबर से महंगा होगा दूध! प्रति लीटर 8 रुपये बढ़े दाम, जानें किसानों को कितना मिलेगा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved