उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा समूह ग भर्ती 2024 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर 2024 है। परीक्षा 19 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में समूह ग के तहत 751 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी और 1 नवंबर 2024 को समाप्त होगी। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फॉर्म में संशोधन का मिलेगा अवसर

जो उम्मीदवार आवेदन करते समय गलती कर देंगे, उनके लिए विभाग की ओर से 5 से 8 नवंबर 2024 तक फॉर्म में संशोधन का मौका मिलेगा। इन तिथियों के बीच उम्मीदवार अपने फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती सुधार सकेंगे।

भर्ती डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से 751 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण पदों का विवरण निम्नलिखित है:

डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): 03 पद

कंप्यूटर असिस्टेंट/ रिसेप्शनिस्ट: 03 पद

कनिष्ठ सहायक: 465 पद

रिसेप्शनिस्ट: 05 पद

आवास निरीक्षक: 01 पद

मेट: 268 पद

पर्यवेक्षक: 06 पद

कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

जानें अप्लाई प्रॉसेस?

1. सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर समूह ग भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

3. नई विंडो में पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें।

4. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद, लॉग इन करें और अन्य आवश्यक डिटेल भरें।

5. वर्गानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।

6. फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी अपने पास भविष्य के संदर्भ के लिए रखें।

परीक्षा तिथि और पाठ्यक्रम

इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी 2025 को राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनका संबंध उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता से होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

RRB NTPC भर्ती 2024: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया शेड्यूल!

Forbes 2024: अंबानी, अडानी संग इनका भी जलवा, जानें किसकी कितनी बढ़ गई संपत्ति?