राज्यपाल से मिले बच्चों के साथ विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व सांसद तरुण विजय और डायरेक्टर प्रियंका ऋत्विक विजय के अलावा वार्डन रजत गोसाईं भी थे। 

Dehradun tribal School students wishes Diwali to Uttarakhand Governor : उत्तराखंड के स्पेशल जनजातीय दून संस्कृति स्कूल झाझरा के बच्चों ने राज्य के राज्यपाल ले.जन.गुरमीत सिंह को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बच्चों को आशीर्वाद देने के साथ ही 51 हजार रुपये का दीपावली गिफ्ट व किताबों के लिए प्रदान किया। राज्यपाल से मिले बच्चों के साथ विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व सांसद तरुण विजय और डायरेक्टर प्रियंका ऋत्विक विजय के अलावा वार्डन रजत गोसाईं भी थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज्यपाल से मिले छात्रों में पिथौरागढ़ चंपावत क्षेत्र से वनराजी छात्र और अरुणाचल प्रदेश के जनजातीय छात्र भी थे। इन छात्रों ने पहली बार दीवाली उत्सव की तैयारियों में भाग लिया।

यह भी पढ़ें: 12 या 13 नवम्बर? जानिए कब है दीवाली? दूर करिए कंफ्यूजन