दरकते पहाड़ और खिसकती जमीन, हिमाचल में बढ़ी लैंडस्लाइड की घटनाओं के पीछे क्या है वजह?

हिमाचल में लैंडस्लाइड का कहर लगातार जारी है। लैंडस्लाइड को लेकर तमाम जगहों से सामने आ रहे वीडियोज के बाद यह भी सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर हिमाचल में इस तरह की घटनाओं में इतनी बढ़ोत्तरी क्यों है?

/ Updated: Aug 16 2023, 05:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हिमाचल में कुदरत का कहर लगातार जारी है। सामने आ रहे वीडियोज को देखकर ही लोग हैरान हैं। देवभूमि जिस दर्द को इस समय झेल रहा है वह असहनीय होता जा रहा है। जलप्रलय के बाद भूस्खलन से हिमाचल में हाहाकार मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कहते हैं कि शिमला में कई जगहों से लैंडस्लाइड की घटनाएं आ रही हैं। शुरुआती जांच में पता लगा है कि इन घटनाओं के पीछे का कारण पानी का रिसाव है। सीएम ने यह भी कहा कि ड्रेनेज सिस्टम पर आगे और काम किया जाएगा। 
हालांकि जानकार मानते हैं कि हिमाचल में आई इस आफत के पीछे हम खुद जिम्मेदार हैं। जिस तरह से प्रदेश में सड़कों को चौड़ा करने के लिए पहाड़ों को काटा जा रहा उसी के चलते भूस्खलन बढ़ा है। पहाड़ी इलाकों में इंसानी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसके चलते संतुलन बिगड़ रहा है और बारिश में पहाड़ों की नींव कमजोर हो रही है। इसी के चलते पहाड़ टूटकर गिर रहे हैं।