कोलकाता में महिला ने अपने लिव इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवती ने हत्या के बाद खुद ही पुलिस को मर्डर की जानकारी दी। महिला को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर डाली। हैरान करने वाली बात ये है कि हत्या करने के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को फोन किया और मर्डर के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से हत्या में प्रयोग हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दमदम इलाके स्थित फ्लैट में रहते थे दोनों
संंघति पॉल पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है और वह दमदम इलाके स्थित फ्लैट में सार्थक दास नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। सार्थक दास पेशे से फोटोग्राफर था। बुधवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे नाराज संघति ने अपना आपा खो दिया और सार्थक के पेट में चाकू घोंप दिया। संघति यहीं नहीं रुकी उसने सार्थक के चेहरे पर भी चाकू से वार किया। इससे उसकी जान चली गई। 

पढ़ें हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की हत्या, कार से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

डेढ़ साल से साथ थे दोनों, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान 
सार्थक दास फोटोग्राफर होने के साथ कैब ड्राइवर भी था। सार्थक और संघति की दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट पर हुई थी। बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ीं तो दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे। खास बात ये है कि आरोपी संघति की पहली शादी से एक बेटा भी था जो उनके साथ ही रहता था। 

दोनों में अक्सर होते थे झगड़े
पड़ोसियों के मुताबिक सार्थक फोटोग्राफी का काम करता था। ऐसे में अक्सर वह प्री वेडिंग शूट पर बाहर जाता था और फिर देर रात घर लौटता था। सार्थक शराब पीकर आता और झगड़ा करता था। दोनों के बीच रात में झगड़ा होना आम बात थी। हांलाकि हत्या की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं है।