गुवाहाटी के बामुनीमैदाम इलाके में 13 फरवरी को रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। प्रियोलिना नाथ के रूप में पहचानी जाने वाली युवती एक YouTuber थी।

गुवाहाटी(Guwahati). गुवाहाटी के बामुनीमैदाम इलाके में 13 फरवरी को रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। प्रियोलिना नाथ के रूप में पहचानी जाने वाली युवती एक YouTuber थी। यह संगी व्लॉग्स(Sanggi Vlogs) नामक एक चैनल चलाती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की हाल ही में शादी हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गले में रस्सी बंधी हुई थी

मीडिया रिपोर्टों ने बताया गया युवती का शव 13 फरवरी की सुबह उसके घर पर पाया गया। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। हालांकि उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले। इससे पुलिस को संदेश है कि ये सुसाइड नहीं, मर्डर भी हो सकता है। लिहाजा, पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। प्रियोलिनी की तीन महीने पहले शादी हुई थी। वो असम के सोनितपुर जिले के जमुगुरीहाट निवासी अपने पति पंकज नाथ के साथ बामुनिमैदम में किराए के मकान में रह रही थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रियोलीना की हत्या की गई है। चांदमारी पुलिस प्रियोलीना के पति को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले आई है।

मुंबई में गाली-गलौज से नाराज शख्स ने जीजा को मार डाला

उधर, मुंबई में एक चौंकाने वाले हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोखड़ा पुलिस ने बुधवार(8 फरवरी) को पालघर के मोखाड़ा में अपनी बहन के पति की कुल्हड़ी (कुल्हाड़ी) से हत्या करने के आरोप में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मृतक शराबी था। वो अकसर अपनी पत्नी यानी आरोपी की बहन को परेशान कर रहा था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय महिंद्रा भोये के रूप में हुई, जो पालघर के मोखड़ा गांव में अपनी पत्नी रूपाली, अपनी आठ वर्षीय बेटी प्रियंका और मां कौशल्या के साथ रहता था। गिरफ्तार आरोपी दिलीप देवराव महाले है, जो रूपाली का भाई है।

पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार शाम की है जब भोये शराब के नशे में था और उसका अपनी पत्नी रूपाली से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने कहा, “रूपाली ने घर छोड़ने का फैसला किया और अपने परिवार को अपने पति की शराब की आदतों के बारे में बताया। महाले ने गुस्से में बदला लेने का फैसला किया और भोये के सिर पर कुल्हड़ी से तीन बार हमला किया, उसे मार डाला और भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने खुलासा किया कि बदला लेने के लिए उसने अपने जीजा की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका की फ्लाइट पकड़ने से पहले गायब हुआ 'भूलने की बीमारी' से ग्रस्त NRI पिता, बेटी ने 12 दिन में पूरी मुंबई छान मारी

जब राक्षस बन गया पति, पत्नी का गर्ल सलाखों से दागा, जबरन ये खौफनाक काम किया तो हो गई मौत