झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत के बाद चौथी बार शपथ ली। मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच हुआ भव्य समारोह।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने चौथी बार शपथ ली है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शाम चार बजे हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हेमंत सोरेन का यह चौथा कार्यकाल 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 49 वर्षीय नेता हेमंत सोरेन ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह उनका चौथा कार्यकाल है। शपथ ग्रहण के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत 

वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 81 में से 56 सीटों पर विजय प्राप्त की। झामुमो को 34, कांग्रेस को 16, और अन्य सहयोगी दलों को 6 सीटें मिलीं। यह गठबंधन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Scroll to load tweet…

सुरक्षा और भव्य आयोजन 

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान को कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखा गया था। समारोह में इंडिया ब्लॉक के तमाम वरिष्ठ नेता और हजारों समर्थक शामिल हुए। हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में झारखंड की जनता और इंडिया गठबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा किया।

मंच पर दिखा इंडिया ब्लाक का कुनबा

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शीबू सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन, इंडिया ब्लाक के कई दिग्गज नेता पहुंचे। जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद पप्पू यादव, सांसद संजय सिंह, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आदि मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने अकेले जीती 43 सीटें

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में सोरेन की जीत ने JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल करने में मदद की, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को केवल 24 सीटें मिलीं। JMM ने 43 सीटों पर चुनाव लड़े, जिनमें से 34 सीटें जीतकर अब तक का अपना सर्वोच्च स्थान हासिल किया। कार्यक्रम से पहले हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर गुरुवार को रांची शहर के स्कूल बंद रहेंगे।

PM मोदी को भी हेमंत सोरेन ने दिया था न्यौता

मंगलवार को हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी, जो गठबंधन के लिए लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने के बाद राजधानी की उनकी पहली यात्रा थी।

ये भी पढ़ें…

हेमंत सोरेन का शपथग्रहण: क्या INDIA गुट के मंच पर दिखेगी नेतृत्व की खींचतान?

हेमंत सोरेन का PM मोदी को न्यौता, शपथ ग्रहण में रांची पहुंच रहे ये दिग्गज नेता