Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय मानसून के बीच रांची, धनबाद, गिरिडीह समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारी बारिश से सड़कें जलमग्न, निचले इलाकों में सतर्कता की अपील की गई है।

Jharkhand Weather: झारखंड में सक्रिय मानसून के बीच एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के मध्य और उत्तरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। धनबाद, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में तेज आंधी के साथ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना बना रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीते दिन यानी शुक्रवार को रांची में 660 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 670 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। खूंटी, लातेहार और लोहरदगा जैसे जिलों में भी 500 मिमी से अधिक बारिश हुई। इसके अलावा कई जिलों में 400 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और देवघर जैसे चार जिलों में मानसून की सक्रियता कम रही है और यहां अब तक औसतन 25% कम बारिश हुई है. इस तरह इन जिलों को मानसून के सौतेले व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

रांची, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं. नगर निगम की हालत यह हो गई है कि महज एक घंटे की भारी बारिश में ही नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है. इससे लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. अलर्ट के साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.