झारखंड में मंगेतर के सामने एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चाइबासा (झारखंड)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 22 साल की एक महिला के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने मंगेतर के साथ टहलने के लिए घर से निकली थी। उसे बदमाशों ने पकड़ लिया और मंगेतर के सामने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारीजल गांव के पास हुई। गैंगरेप के बाद बदमाश महिला और उसके मंगेतर को सुनसान जगह छोड़कर भाग गए। उन्होंने महिला का बैग और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

महिला का मंगेतर किसी तरह सुनसान जगह से भागा और पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी कितागुट्टू गांव के हैं।

यह भी पढ़ें- Shocking: चार लोगों ने परिवार के सामने तीन महिलाओं के साथ किया गैंगरेप

एसपी ने कहा कि पुलिस ने महिला के बैग और मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur killer father: पत्नी के पास से मासूम बिटिया को उठाकर ले गया हैवान पिता, लाश के साथ गुजारी पूरी रात