School Closed: भारी बारिश की चेतावनी के चलते 19 जून को सभी स्कूल बंद रहेंगे। उपायुक्त ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

School Closed: पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया था लेकिन अब बारिश से राहत मिली है। इसी बीच, रांची में 19 जून को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको देखते हुए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12वीं तक के सारे स्कूल बंद

यह आदेश केजी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा। इस फैसले का मकसद बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है ताकि खराब मौसम में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून की जोरदार एंट्री, आंधी-तूफान पर रेड अलर्ट, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

19 जून को भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रांची जिले को रेड जोन में रखते हुए 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसी के आधार पर जिला प्रशासन ने स्कूलों को एक दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त ने सभी स्कूल अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश नहीं मानने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले का मकसद छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित जोखिम से बचाव करना है।