- Home
- States
- Jharkhand
- जहरीले सांप ने युवक को डसा, तो वो उसे पकड़कर सीधे अस्पताल जा पहुंचा, पढ़िए कुछ विचित्र कहानियां
जहरीले सांप ने युवक को डसा, तो वो उसे पकड़कर सीधे अस्पताल जा पहुंचा, पढ़िए कुछ विचित्र कहानियां
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को सांप ने डस लिया, तो वो सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंच गया। समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

पश्चिम सिंहभूम. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को सांप ने डस लिया, तो वो सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंच गया। समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। मामला जिले के जैंतगढ़ ब्लॉक के चंपुआ अनुमंडल का है। बडीता गांव के 31 वर्षीय युवक कालिया मुंडा को गुरुवार सुबह 11 बजे सांप ने दाहिने हाथ में डस लिया था।
कालिया मुंडा ने साहस दिखाया और सांप को पकड़ लिया। इसके बाद वो सीधे वासुदेवपुर हेल्थ सेंटर जा पहुंचा। बाद में अस्पताल पहुंचकर वन विभाग की टीम ने सांप को अपने कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया।
सितंबर, 2022 में पश्चिम सिंहभूम जिले में ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। चक्रधरपुर अनुमंडल के लूपुंगबेडा गांव में दासर बोदरा नामक शख्स ने तंत्र-मंत्र में नया प्रयोग करने के चक्कर में जहरीले सांप का फन काटकर खा लिया था। हालांकि समय रहते ट्रीटमेंट होने से उसकी जान बच गई थी।
यह मामला यूपी के देवरिया में फरवरी में सामने आया था। जिले के गौरी बाजार थाना अंतर्गत करमेल गांव का रहने वाला संतोष सांप पकड़ने का एक्सपर्ट था। एक दिन उसने स्टंट करते हुए सांप को किस किया। लेकिन सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई थी।
यह तस्वीर झारखंड के ही रहने वाले स्नेक लवर अनुपम कुमार की है। झारखंड के जंगलों में सांपों की कई प्रजातियां मिलती हैं। अनुपम हजारों सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। इन्हें रांची वन विभाग सम्मानित भी कर चुका है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।