छत्तीसगढ़ के बस्तर में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सीएम मोहन यादव समेत उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah करेंगे। बैठक की मेज़बानी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की जा रही है।

परिषद में शामिल राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद
मध्य क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य शामिल होंगे। बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी भाग लेंगे।
केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने पर रहेगा फोकस
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और राज्यों के आपसी मुद्दों पर चर्चा कर उनका सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना है। बैठक के दौरान विभिन्न प्रशासनिक, विकासात्मक और अंतरराज्यीय विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारी और नीति आयोग के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल
यह बैठक मंगलवार 19 मई 2026 को सुबह 11 बजे से बस्तर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी। बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्य, नीति आयोग के प्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
पिछले वर्ष वाराणसी में हुई थी परिषद की बैठक
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में Varanasi में आयोजित की गई थी। इस बार बस्तर में होने वाली बैठक को केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


