Balaghat News : मध्य प्रदेश में आज 24 सिंतबर को धान विक्रय करने वाले किसानों को बोनस वितरण के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। जिसके तहत किसानों के खातों में 337 करोड़ की बोनस राशि ट्रांसफर की जाएगी। 

Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के धान उपार्जित करने वाले किसानों को बालाघाट जिले के तहसील मुख्यालय कटंगी से बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जित करने वाले किसानों के लिये प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये बोनस देने की घोषणा की गई थी। किसानों के खातों में 337 करोड़ की बोनस राशि अंतरित करेंगें

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

6 लाख 69 हजार किसानों को 337 करोड़ मिलेंगे

  • इस घोषणा को अमल में लाने के लिये बालाघाट जिले के तहसील मुख्यालय कटंगी में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को बोनस वितरण के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज 24 सितम्बर को होगा।
  • कृषि उपज मंडी प्रांगण में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले 6 लाख 69 हजार धान उत्पादक किसानों को 337 करोड़ 12 लाख रुपये की बोनस राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में अंतरित करेंगे।

यह भी पढ़ें-MP News: भोपाल और इंदौर के बाद ग्वालियर-जबलपुर के लिए गुड न्यूज, CM का बड़ा ऐलान

4315 युवाओं को प्रदान किए जाएंगे नियुक्ति पत्र

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 4315 युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे और बालाघाट जिले में 244 करोड़ रुपये की लागत के 75 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

आयुर्वेद दिवस 2025: CM मोहन यादव ने दिया स्वास्थ्य मंत्र- 'निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख'