बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्टार प्रचारक बनाया है। वे पीएम मोदी की ‘हर बूथ, सबसे मजबूत’ रणनीति के तहत कुम्हरार और विक्रम में जनसभाएं करेंगे। उनके जोशीले प्रचार से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि 'पार्टी तब जीतती है, जब हर बूथ मजबूत होता है।' PM मोदी का मानना है कि हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र का मोदी है। इस संदेश ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बिहार चुनाव अभियान में सक्रिय हो गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अक्टूबर को करेंगे बिहार दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के कदमकुआं और विक्रम विधानसभा क्षेत्र के पार्वती स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता (कुम्हरार) और सिद्धार्थ सौरभ (विक्रम) के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके अलावा वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक में भी शामिल होंगे।

स्टार प्रचारक के रूप में मशहूर हैं डॉ. मोहन यादव

डॉ. मोहन यादव पार्टी संगठन में “स्टार प्रचारक” के रूप में जाने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता और जोशीला अंदाज पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें खास बनाता है। हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने प्रभावी प्रचार किया था। उन्होंने हरी नगर, मुस्तफाबाद, मालवीय नगर, विकासपुरी, नजफगढ़, त्रिनगर, उत्तम नगर, नांगलोई, बादली, रोहिणी और मादीपुर सीटों पर प्रचार किया था। इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

UP में भी दिखा डॉ. यादव का चुनावी प्रभाव

पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश में भी जोरदार प्रचार किया था। उन्होंने देवरिया लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी और राबर्ट्सगंज लोकसभा की दुद्धी विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड के समर्थन में रोड शो और जनसंपर्क किया था। इन क्षेत्रों में भी बीजेपी को मजबूत समर्थन मिला और पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चला डॉ. मोहन यादव का जादू

डॉ. मोहन यादव का चुनावी अनुभव सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं है। उन्होंने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी बीजेपी के लिए सफल प्रचार अभियान चलाया था। हरियाणा में उन्होंने भिवानी, दादरी, तोशाम, झज्जर और बवानी खेड़ा विधानसभा सीटों पर जनसभाएं की थीं। इनमें से चार सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की। इसी तरह जम्मू-कश्मीर की सांबा सीट पर उनके प्रचार के बाद बीजेपी ने वहां भी विजय दर्ज की थी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. यादव का मजबूत नेतृत्व

डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ लेने के कुछ ही महीनों बाद उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 की चुनौती का सामना करना पड़ा। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, जो प्रदेश के इतिहास में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा में भी बीजेपी की जीत सुनिश्चित की।

बिहार चुनाव में एमपी के मुखिया की भूमिका अहम

डॉ. मोहन यादव की लोकप्रियता, जोश और जमीनी जुड़ाव को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें बिहार में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी को उम्मीद है कि मध्यप्रदेश की तरह ही उनका नेतृत्व और संगठन कौशल बिहार विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की जीत की राह आसान करेगा।

यह भी पढ़ें

MP: ओरछा को मिली 332 करोड़ की सौगात! सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं

सड़क सुरक्षा पर सीएम मोहन यादव का मास्टरप्लान! अब हादसों पर लगेगी लगाम