हरियाणा 2024 विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चुनाव प्रचार की अहम भूमिका रही। जिन 5 सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, वहां भाजपा ने जीत दर्ज की, जिससे 'मोहन फैक्टर' की चर्चा हो रही है।

भोपाल। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 90 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उऩ्होंने 5 विधानसभा सीटों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डॉ.मोहन यादव ने किया जिन सीटों पर प्रचार, सभी में जीत

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी। स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 विधानसभा सीटों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाणा की भिवानी, दादरी, तोशाम और बवानी खेड़ा विधानसभाओं में रैलियों को संबोधित किया था। हरियाणा चुनावों के आये परिणाम अनुसार उन सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल रहा है।

मोहन मैजिक से जाटलैंड - अहीरवाल बेल्ट में खिला कमल

हरियाणा की राजनीति में जातिगत फैक्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पश्चिमी हिस्से में विशेष रूप से जाट समुदाय राजनीतिक समीकरणों की उलटफेर करता है। लेकिन पिछले कुछ समय से केन्द्र में नरेंद्र मोदी के उभार ने जाट राजनीति को प्रभावित करने का काम किया है। ख़ास बात ये है ओबीसी फैक्टर और अहीरवाल बेल्ट में मतदातों का झुकाव तेजी से भाजपा के प्रति बढ़ा है जिसमें डॉ.मोहन यादव जैसे चेहरों ने अहीरवाल बेल्ट में जातियों के बड़े वोट बैंक को अपनी सभाओं में आकर्षित करने में बड़ी भूमिका निभाई है, परिणाम स्वरूप हरियाणा भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

Scroll to load tweet…

मोहन फैक्टर का असर, हरियाणा में हैट्रिक

एमपी सीएम डॉ.मोहन यादव की सर्वस्वीकार्यता और लोकप्रियता हाल के दिनों में तेजी से बढ़ रही है जिसको भाजपा उन जगहों पर भुना रही है जहाँ पर यादव वोट निर्णायक है। एमपी सीएम डॉ.मोहन यादव इस भाजपा की इस रणनीति में फिट बैठ रहे हैं। यही वजह है बिहार से लेकर यूपी ,जम्मू से लेकर हरियाणा, झारखण्ड से लेकर महाराष्ट्र तक उनकी प्रचार में उपयोगिता बढ़ रही है और मोहन का 'एम ' फैक्टर ओबीसी समुदाय में प्रभावी साबित हो रहा है। अहीरवाल क्षेत्र में भाजपा के प्रतीक 'कमल 'का उभरना दर्शाता है कि हरियाणा की राजनीति में अब बड़ा बदलाव आ रहा है और भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में अपनी हैट्रिक बनाने जा रही है।

जम्मू कश्मीर के सांबा में भी खिला कमल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जम्मू कश्मीर में भी सांबा विधानसभा में चुनाव प्रचार पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जम्मू की सांबा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी सुरजीत सिंह सथालिया के समर्थन में जनसभा की थी।

आज आए चुनाव परिणाम में सांबा विधानसभा में भाजपा ने लगभग 29 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।