मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई। शुक्रवार के दिन अचानक से पुलिस थाने पर हमला कर दिया। हमले की वजह हैरान करने वाली थी। दरअसल आरोपियों ने हमला कर कैद किए इनामी डकैत को छुड़ाकर हुए फरार। एक्सीडेंट में 4 पुलिसकर्मी हुए घायल।

बुरहानपुर (burhanpur news). मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह हुए अचानक इस हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पूरा हमला इनामी डकैत को छुड़ाने के लिए किया गया। घटना के बाद पुलिस थाने में अफरा तफरी मच गई। फरार आरोपियों के साथ हमला करने वालों की तलाश की जा रही है। मामला नेपानगर पुलिस थाने का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ड्यूटी पर थे 4 जवान, टूट पड़े 60 लोग

पुलिस ने बताया कि नेपानगर पुलिस थाने में इनामी डकैत हेमा मेघवाल को अरेस्ट कर रखा गया था। उसे पुलिस ने कुछ दिन पहले ही अरेस्ट किया गया था। जहां बीती रात के समय 4 जवान ड्यूटी थे तभी 60 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। हमला इतना अचानक हुआ कि जब तक वो कुछ समझ पाते तब तक भीड़ उनपर हावी हो गई। 60 लोगों ने 4 पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस वाहनों को भी डैमेज कर दिया। वाहनों को नुकसान पहुंचाने का कारण था कि भागने के दौरान पुलिस उनका पीछा ना करे।

घायल किया, वाहन तोड़े और छुड़ा ले गए इनामी डकैत को

थाने के पुलिस अधिकारी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि भीड़ के हमला करने का कारण था इनामी डकैत को छुड़ाना। उन्होंने आगे बताया कि 60 लोगों ने हमला करते हुए 32 हजार के इनामी डकैत हेमा मेघवाल और वहां कैद दो अन्य साथियों को लॉक अप से छुड़ा कर अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि लोगों डकैत मेघवाल के एक साथी मगन पटेल और अन्य युवक को जेल से फरार कराया।

घटना की पूरी जानकारी कलेक्टर भाव्या मित्तल और पुलिस के मुख्य अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस सीसीटीवी की सहायता से हमलावरों की पहचान करने में लगी है।

इस तरह भीड़ ने पुलिस पर किया हमला….

इसे भी पढ़े- महिला का अंतिम संस्कार करा रही थी पुलिस और डॉक्टरों की टीम; भीड़ ने किया हमला, तोड़ी एंबुलेंस