MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • VIP नहीं, आम आदमी जैसे दिखे CM मोहन… ये 5 तस्वीरें देख आप भी कहेंगे वाह

VIP नहीं, आम आदमी जैसे दिखे CM मोहन… ये 5 तस्वीरें देख आप भी कहेंगे वाह

CM Mohan Yadav birthday: सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिन पर सागर के मोइली गांव में किसान के घर जाकर चारपाई पर बैठकर सादा भोजन किया। उनकी सादगी भरी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसने जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।

2 Min read
Author : Asianet News
Published : Mar 25 2026, 07:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
गांव पहुंचे सीएम मोहन, सादगी भरा अंदाज, किसान के खाया खाना
Image Credit : Asianet News

गांव पहुंचे सीएम मोहन, सादगी भरा अंदाज, किसान के खाया खाना

राजनीति में बड़े पद के साथ अक्सर दूरी भी बढ़ जाती है, लेकिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की कुछ तस्वीरों ने इस सोच को बदल दिया है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने ऐसा कदम उठाया, जिसने लोगों के दिल छू लिए।

25 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम मोहन यादव सागर जिले के मोइली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने किसी बड़े कार्यक्रम की बजाय सीधे एक किसान के घर जाना चुना। गांव का माहौल, मिट्टी की खुशबू और आम लोगों के बीच बैठकर बिताए गए पल, यही इस दिन की सबसे बड़ी खासियत बन गए।

25
चारपाई पर बैठकर खाया घर का खाना
Image Credit : Asianet News

चारपाई पर बैठकर खाया घर का खाना

मोइली गांव के किसान हरि रैकवार ने मुख्यमंत्री को अपने घर खाने का निमंत्रण दिया था। खास बात यह रही कि सीएम ने बिना किसी औपचारिकता के इसे स्वीकार किया और सीधे उनके घर पहुंच गए। वहां उन्होंने चारपाई पर बैठकर परिवार के साथ सादा खाना खाया। किसान परिवार की बहू के हाथ की बनी रोटी, दाल और सब्जी का स्वाद लिया। यह दृश्य लोगों के बीच तेजी से वायरल हो गया।

Related Articles

Related image1
सुहागरात के बाद सब ठीक… फिर एक महीने में बांदा की दुल्हन ने कर दिया बड़ा खेल
Related image2
होर्मुज बंद, भारत पर गैस संकट का खतरा… ऐसे वक्त में ‘दूर के दोस्त’ ने बढ़ाया हाथ
35
परिवार से मिले, बच्चों को गोद में लिया
Image Credit : Asianet News

परिवार से मिले, बच्चों को गोद में लिया

इस दौरान सीएम ने सिर्फ खाना ही नहीं खाया, बल्कि परिवार के साथ समय भी बिताया। बच्चों को गोद में लिया, घर के सदस्यों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। किसान हरि रैकवार इस पल को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उनके घर आना उनके लिए सपने जैसा था।

45
ग्रामीणों से सीधा संवाद, क्या संदेश देती हैं ये तस्वीरें?
Image Credit : Asianet News

ग्रामीणों से सीधा संवाद, क्या संदेश देती हैं ये तस्वीरें?

मोइली गांव में प्रवास के दौरान सीएम Mohan Yadav ने ग्रामीणों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने खेती, फसल और गांव की समस्याओं पर लोगों की बात सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया।

इन तस्वीरों ने एक साफ संदेश दिया, सरकार सिर्फ दफ्तरों में नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर काम कर रही है। सीएम का यह कदम बताता है कि वे जमीन से जुड़े रहकर प्रदेश के विकास की दिशा तय करना चाहते हैं।

55
विकास और विश्वास का कनेक्शन
Image Credit : Asianet News

विकास और विश्वास का कनेक्शन

मध्यप्रदेश में विकास की बात हो या लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश, सीएम Mohan Yadav का यह अंदाज दोनों को मजबूत करता दिख रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों से मिलना, उनकी समस्याएं सुनना और सीधे संवाद करना, यही वह तरीका है जो सरकार और जनता के बीच दूरी कम करता है।

एक तरफ राजनीति की औपचारिकता, दूसरी तरफ सादगी से भरे ये पल—मोइली गांव की ये तस्वीरें सिर्फ एक जन्मदिन का जश्न नहीं, बल्कि जनता से जुड़ाव की एक मिसाल बन गई हैं। ऐसे छोटे-छोटे कदम ही बड़े विश्वास की नींव रखते हैं।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News
Asianet News is a trusted name in Indian journalism, known for delivering accurate, timely, and impactful news. With decades of experience, we excel in covering regional, national, and international stories, ensuring our readers stay informed about the topics that matter most.Whether through breaking news, investigative features, or nuanced opinion pieces, Asianet News remains your reliable source for comprehensive and credible content.Stay connected with Asianet News for stories that matter
मध्य प्रदेश समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MP News: सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया जन-मन सभागार और चिंतन भवन का भूमि पूजन, बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम
Recommended image2
छात्र के खाने में मिली छिपकली? स्टाफ बोला 'शिमला मिर्च है' और खा गया, भोपाल का वीडियो वायरल
Recommended image3
MP News: CM Mohan Yadav के जन्मदिन पर ‘बहनों की पाती’ कार्यक्रम, महिलाओं ने दी लंबी उम्र की दुआ
Recommended image4
CM Mohan Yadav Birthday: पीएम मोदी-अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, MP में जश्न
Recommended image5
Today Weather: मार्च में ही जून जैसी गर्मी! दिल्ली-लखनऊ-भोपाल में उछला पारा, जानें UP-MP के 10 शहरों का हाल
Related Stories
Recommended image1
सुहागरात के बाद सब ठीक… फिर एक महीने में बांदा की दुल्हन ने कर दिया बड़ा खेल
Recommended image2
होर्मुज बंद, भारत पर गैस संकट का खतरा… ऐसे वक्त में ‘दूर के दोस्त’ ने बढ़ाया हाथ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved