CM Mohan Yadav Public Interaction: सीएम मोहन यादव ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि वो कितने सहज स्वभाव वाले इंसान है। एक महिला ने उन्हें आम आदमी समझकर रोका तो उन्होंने 

CM Mohan Yadav BhadaBhada Pul: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और अलग-अलग स्थानों पर सामान्य नागरिकों के साथ बातचीत जरूर करते हैं। चाहे चाय की छोटी सी दुकान पर रुककर चाय पीने के दौरान बातचीत हो या खुद चाय बनाने की बात हो या मूंगफली खरीदना,भुट्टा खरीदना और ऑनलाइन पेमेंट करना, उनके सहज स्वभाव में ये चीजें हमेशा शामिल रही हैं। इस बीच वे अपनी सौम्य मुस्कान के साथ छोटी-मोटी बातचीत भी नागरिकों से कर लेते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रविवार की शाम भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के नजदीक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपनी सहजता सरलता से राह चलते लोगों का भी मन मोह लिया। भदभदा पुल से आज जब वे किसी काम के लिए निकल रहे थे तो काफिला रुकवा कर भुट्टे का स्वाद लिया। दरअसल एक बहन ने उन्हें आवाज दी थी और आम नागरिक मानकर उनसे कहा, साहब भुट्टे लेते जाओ तो उन्होंने अपना वाहन रुकवाया।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बिना ट्रैफिक को बाधित करें किये बहन के साथ भुट्टा भी खाया। वे भुट्टा अपने साथ भी ले गए। उपस्थित नागरिकों के साथ उन्होंने तसल्ली से छायाचित्र भी खिंचवाए ।