राजस्थान के डूंगरपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग को सुखी जीवन के सपने दिखा युवक ने अपने घर का बागी बना दिया। लेकिन बाद में दे दी खौफनाक मौत। केस खुला तो चौंकाने वाले राज सुन पुलिस वाले भी दंग रह गए।

डूंगरपुर (dungarpur news). 16 साल की लड़की को उसके 22 साल के प्रेमी ने अच्छे जीवन बिताने के सपने दिखाए। उसने लड़की को अपने साथ भागने के लिए तैयार भी कर लिया। लड़की ने भी अपने प्रेमी के लिए अपने परिवार से दगा किया, लेकिन बदले में उसे मौत मिली। राजस्थान के डूंगरपुर जिले से यह शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री सामने आई है। करीब 3 महीने से पुलिस इस केस को खोलने की कोशिश कर रही थी, आखिर केस पुलिस ने खोल ही दिया और जिस पर पुलिस को शक था उस आरोपी अरेस्ट कर लिया गया। इस पूरे मामले की जांच डूंगरपुर जिले की निठाउवा थाना पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर से सही सलामत भागी लड़की, मिली तो बनी चुकी कंकाल 

पुलिस ने बताया कि करीब 3 महीने पहले 16 साल की लड़की के पिता ने अपनी बेटी के लापता होने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच पड़ताल की, लेकिन लड़की नहीं मिली। लड़की के पिता ने नजदीक के गांव में रहने वाले पुरुषोत्तम नाम के युवक पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पुरुषोत्तम को तलाशा लेकिन वह भी नहीं मिला। आखिर आज पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुरुषोत्तम की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के बाहर कनोडिया के जंगलों से लड़की की लाश बरामद कर ली। लाश पूरी तरह से कंकाल में बदल चुकी थी और उसके ऊपर सिर्फ कपड़े थे। वह पत्थरों से दबी हुई थी।

किसी और से अफेयर के शक में चलते की हत्या

पुलिस ने लाश को मुर्दाघर में रखवा दिया। पुरुषोत्तम से पूछताछ में पता चला कि पुरुषोत्तम और नाबालिक लड़की का कुछ महीनों से अफेयर था। दोनों छुपकर मिलते भी थे। पुरुषोत्तम ने लड़की को अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन उसे कुछ दिन पहले पता चला कि लड़की का किसी और से भी प्रेम संबंध है। पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि उसे शक था पक्का यकीन नहीं था। जब वह लड़की को अपने साथ ले गया तो लड़की भी उसके साथ भागने को तैयार हो गई। लेकिन 2 दिन बाद ही उसने लड़की की हत्या कर दी ।

मर्डर से पहले की दरिंदगी

हत्या करने से पहले जबरन उसके साथ रेप किया और उसके बाद उसकी जान ले ली। गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को जंगल में पत्थरों के नीचे ऐसे दबा दिया जैसे किसी को पता ना चल सके। पुलिस ने पुरुषोत्तम के बताए अनुसार लाश बरामद करके उसे मुर्दाघर में रखवा दिया है और पुरुषोत्तम के खिलाफ हत्या रेप, समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर ली गई है।

इसे भी पढ़े- चलती ट्रेन में अचानक से हुआ अपने मर्डर का आभास, मां को फोन करके गिड़गिड़ाया-'वो मुझे मार डालेंगे, प्लीज मुझे बचा लो'