मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने अपने 5 महीने के बेटे को गोद में लेकर एसिड डाल लिया। मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। महिला के परिवार ने युवती  के पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। साथ ही बताया कि वह क्यों मर गई?

इंदौर के राऊ इलाके एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां एक मां इतनी बेरहम निकली की उसने अपनी ही 5 महीने के बेटे को गोद में लेकर खुद पर एसिड उड़ेल लिया। दोनों इतने बुरे तरीके से जल गए। आनन फानन में उनको चोईतराम अस्पतल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान मां और बेटी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-टीआईटी कॉलेज के बीटेक छात्र की हत्या का राज-पुलिस हिरासत में क्या हुआ? CCTV ने उगल दिया सच

इंदौर के राऊ पुलिस थाने एरिया की वारदात

दरअसल, यह शाकिंग घटना राऊ पुलिस थाने एरिया के न्यू ब्रज विहार कॉलोनी की है। जहां गुरुवार शामसुमन (25) नाम की महिला ने अपने 5 महीने के बेटे प्रथम को पहले गोद में बिठाया और फिर अपने बेटे के ऊपर एसिड छिड़क लिया। एसिड डलते ही बच्चे की थोड़ी ही देर में मौत हो गई, जबकि महिला तड़पती रही। परिवार के लोगों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। मृतका सुमन मूल रूप से भोपाल की रहने वाली थी।

पति के अन्य महिला से बन गए थे संबंध

मामले की जांच कर रहे एसीपी नीति सक्सेना ने बताया कि मां और बेटे दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया है। महिला के परिवार वालों ने युवती के पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है सुमन और कैलाश की शाी 2022 में हुई थी, पति भोपाल का रहने वाला और वो इंदौर के एक कारखाने में सिलाई का काम करता है। वहीं सुमन का परिवार भी मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है। परिवार ने आरोप है कि पति उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। सुमन को शुगर थी, इसके बाद वह ध्यान नहीं रखता था, समय पर दवा भी लाकर नहीं देता था। इतना नहीं यह भी आरोप है कि पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, इसको लेकर भी पति पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में थाने में मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-Dhar Road Accident: कौन है वो चालक जिसने 12 में से 7 छात्राओं को रौंदा? जानिए लेटेस्ट अपडेट

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।