Jabalpur Female Disguise Attack: जबलपुर में डॉक्टर नीलम सिंह पर महिला वेश में आए हमलावर ने किया चाकू से हमला। आरोपी घंटों परिसर में घूमता रहा, CCTV में कैद होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं! पुलिस की सुस्ती ने बढ़ाई चिंता। रंजिश या रची गई गहरी साजिश? 

Jabalpur Crime: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार दोपहर को गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा परिसर में मेडिकल कॉलेज में कार्यरत महिला डॉक्टर नीलम सिंह पर एक युवक ने महिला के वेश में हमला कर दिया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। 

महिला की तरह सजा, गाउन और चप्पल पहने फ्लैट तक पहुंचा 

हमलावर आरोपी मुकुल कहार, जो गोरखपुर के मांडवा बस्ती का निवासी है, पहले डॉक्टर के यहां वॉटर कैन डिलीवरी का काम कर चुका था। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह गार्ड को धोखा देने के लिए पैंट-शर्ट के ऊपर गाउन, महिला की चप्पल और रेनकोट पहनकर फ्लैट तक पहुंचा। उसने चेहरा भी ढंका हुआ था ताकि पहचान छिपा सके।

फ्लैट की सातवीं मंजिल पर चुपचाप घूमता रहा, फिर कर दिया हमला 

घटना करीब दोपहर 3:30 बजे की है। आरोपी सातवीं मंजिल पर काफी देर तक चुपचाप निगरानी करता रहा। जैसे ही डॉक्टर नीलम सिंह ने दरवाजा खोला, मुकुल ने चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डॉक्टर की चीख सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Scroll to load tweet…

ऑटो चालक बना देवदूत, दो अस्पतालों ने किया इलाज से इनकार 

घायल डॉक्टर को ऑटो चालक आशीष लोधी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दो निजी अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया। बाद में डॉक्टर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची, सीमा विवाद बना बहाना 

घटना के बाद पीड़िता के परिजन संजीवनी नगर थाना पहुंचे, जहां उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि मामला उनके क्षेत्र में नहीं आता। अंततः गढ़ा थाना पुलिस करीब 1.5 घंटे बाद मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 क्या यह सिर्फ चोरी की कोशिश थी या रची गई बड़ी साजिश? 

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी चोरी के इरादे से फ्लैट में घुसा था, लेकिन उसकी योजना और वेशभूषा को देखकर शक गहराता जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और डॉक्टर के होश में आने के बाद हमले की असली वजह सामने आने की संभावना है।