Khandwa Murder Mystery: क्या आप जानना चाहते हैं कि पति अपने दोस्तों को 1 लाख की सुपारी देकर अपनी पत्नी की 45 बार चाकू से हत्या क्यों करवाने गया? सुनसान सड़क, खौफनाक योजना और मास्टरमाइंड पति का सच अब सामने आया।

ध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। 21 सितंबर की रात एक महिला को सुनसान जगह पर 45 बार चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। ये वारदात उसके पति की आंखों के सामने हुई। शुरुआत में मामला लूटपाट जैसा लगा, लेकिन जब पुलिस ने गुत्थी सुलझाई तो हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई – हत्या का असली मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति ही था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या सचमुच लूट थी या पहले से रची साजिश?

पदम नगर थाना क्षेत्र के डिगरिस गांव में जब दंपति रात को अस्पताल जाने निकले तो रास्ते में तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। पति को हल्की चोट आई और पत्नी पर ताबड़तोड़ 40-45 बार चाकू से वार कर उसकी जान ले ली गई। देखने वालों को लगा यह लूटपाट के लिए हत्या है, लेकिन पुलिस को जल्द ही शक हुआ।

पुलिस को पति पर क्यों हुआ शक?

महिला के पति ने वारदात से दो दिन पहले ही मोबाइल गुम होने की कहानी घर में सुनाई थी। साथ ही हत्या वाली रात पेट दर्द का बहाना बनाकर पत्नी को अस्पताल ले जाने निकला। जब पुलिस ने डॉक्टर से जानकारी ली तो पता चला कि पति बिल्कुल स्वस्थ था। यही नहीं, पति को मामूली चोट आई थी जबकि पत्नी पर बेरहमी से हमला किया गया। इन सभी बातों ने पुलिस को शक में डाल दिया।

क्या Crime Patrol देखकर बनाई गई थी हत्या की योजना?

जांच में खुलासा हुआ कि पति महेंद्र ने अपने दोस्तों हेमंत उर्फ कान्हा, आर्यन और राजेंद्र को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। आरोपियों ने वारदात से पहले क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड देखकर हत्या की प्लानिंग बनाई थी। दस्ताने और चाकू खरीदे गए ताकि किसी तरह के सबूत न छूटें।

आखिर पति ने क्यों करवाई पत्नी की हत्या?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पति ने इतनी खौफनाक साजिश क्यों रची? पुलिस पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी से उसके रिश्ते खराब थे। यह उसकी दूसरी शादी थी और पत्नी अक्सर झगड़ा करती थी। परिवार से भी उसका व्यवहार ठीक नहीं था। इन तनावों से परेशान होकर महेंद्र ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

किस-किस की गिरफ्तारी हुई?

पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पति महेंद्र, हेमंत और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चौथा आरोपी राजेंद्र अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। एसपी मनोज कुमार राय ने इस केस का खुलासा करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा भी की है।