मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से एक लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है। युवक ने पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसके साथ सेक्स भी किया। लेकिन जब लड़की ने शादी के लिए प्रेशर बनाया तो धर्मांतरण का बोलकर पल्ला झाड़ लिया।

इंदौर. युवती ने पुलिस को​ शिकायत करते हुए बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। यहां तुकोगंज थाना क्षेत्र में उसकी जान पहचान एक विशेष समुदाय के लड़के के साथ हो गई। जिसने पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार सेक्स किया। जब लड़की ने युवक से शादी का कहा तो उसने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। ऐसे में लड़की की आंखें खुल गई और वह पुलिस थाने पहुंची। जहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले किये बड़े बड़े वादे

लड़की ने बताया कि लड़के ने पहले उसे अपना बनाने के लिए कई तरह के वादे किये। लेकिन जब वह उसकी हो गई और उसके साथ संबंध बना लिये, फिर लड़का दिन ब दिन उससे दूरी बनाने लगा। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार के साथ ही धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: MP : निशा बांगरे को रास नहीं आई राजनीति, अब फिर से SDM की नौकरी करेंगी

पहले दोस्ती फिर किया दुष्कर्म

युवती ने रोते रोते पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती है। इसी कारण उसकी पहचान युवक से हो गई। युवक नजदिकियां बढ़ाने के लिए बड़े बड़े वादे करने लगा। इस कारण वह भी उसकी बातों में आ गई। पहले तो उसने शादी करने का भरोसा दिलाया। लेकिन जैसे ही उसका काम निकल गया। वह शादी की बात करते ही बात पलट देता था। जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो उसने धर्म परिवर्तन की बात कही। इसके बाद लड़की को यकीन हो गया कि वह उसे धोखा दे रहा है। इस कारण वह लड़के कि किसी बात में आने की बजाय सीधे थाने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: CBSE कक्षा 6, 9 और 11 के लिए लांच करेगा नेशनल क्रेडिट फेमवर्क पायलट प्रोजेक्ट