एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव, मंगलवार को महाराष्ट्र में थे। वह पुणे के रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी और श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ द्वारा जानकी देवी बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में नेशनल सेमीनार को संबोधित कर रहे थे।

National Seminar on Ahilya Bai: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए किया गया काम अनुकरणीय रहा है। उनका सुशासन मॉडल आज भी प्रासंगिक है। अहिल्याबाई ने महिला कल्याण के लिए जो योगदान किया वह अभूतपूर्व रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव, मंगलवार को महाराष्ट्र में थे। वह पुणे के रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी और श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ द्वारा जानकी देवी बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में नेशनल सेमीनार को संबोधित कर रहे थे।'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर और उनके लोककल्याणकारी सुशासन' विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार में उन्होंने अहिल्याबाई द्वारा स्थापित सुशासन मॉडल, महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं धार्मिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदानों पर विस्तार से विमर्श किया।

Scroll to load tweet…

डॉ.यादव ने कहा कि न्याय, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, नारी सशक्तिकरण सहित सामाजिक जीवन से जुड़े हर क्षेत्र के सर्वांगीण उत्थान के लिए उनके किए गए अद्वितीय प्रयास हम सभी के लिये अनुकरणीय हैं।

सेमीनार में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे आदि ने भी संबोधित किया।