CM Mohan Yadav in Shivpuri: मुख्यमंत्री ने नरवर में महिला सम्मेलन के दौरान 185 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लाड़ली बहनों को भाई-दूज पर ₹1500, बाढ़ प्रभावित किसानों को 10 करोड़ राहत और सोयाबीन भावांतर योजना की भी घोषणा।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। भारत में बच्चा-बच्चा देश को माता के रूप में पूजता है और ‘भारत माता की जय’ कहता है। यह नारियों के प्रति हमारी आस्था और सम्मान का प्रतीक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए सरकार के खजाने में धन की कोई कमी नहीं है। दीपावली और भाई-दूज पर लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। आगे जाकर यह राशि 3000 रुपए प्रतिमाह तक बढ़ाई जाएगी।

शिवपुरी जिले में बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवपुरी जिले में बाढ़ प्रभावित किसानों को 10 करोड़ रुपए की राहत राशि वितरित की गई है। प्रदेश के हर अंचल में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और सरकार हर कदम पर नागरिकों के साथ है।

नरवर में महिला सम्मेलन और विकास कार्यों का लोकार्पण

शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिवपुरी जिले के नरवर में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 185 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 48.90 करोड़ रुपए लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 136.67 करोड़ रुपए लागत के 52 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

यह भी पढ़ें

विदिशा के कुरवाई को 258 करोड़ की सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए लोकार्पण-शिलान्यास, किसानों और बहनों के लिए बड़ी घोषणाएं

राजा नल-दमयंती की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरवर में राजा नल-दमयंती की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर नरवर के पुराने किले में रोप-वे निर्माण और नया आईटीआई खोलने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने नरवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन, नगर परिषद नरवर में गौशाला निर्माण, पुलिस चौकी बनाने और आवागमन सुधार के लिए सिंध नदी पर नया सेतु निर्माण की भी घोषणा की।

भावांतर योजना से किसानों को लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सोयाबीन उपार्जन के लिए भावांतर योजना लागू की गई है। किसान 10 से 25 अक्टूबर के बीच पंजीकरण कराएं और सोयाबीन का 5328 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य पाएं।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने सभी वादों और संकल्पों को पूरा करते हुए विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नरवर आकर शिवपुरी जिले को कई सौगातें दी हैं।

यह भी पढ़ें

MP: भोपाल में 2100 युवाओं को मुफ्त हेलमेट, सड़क सुरक्षा सप्ताह की बड़ी पहल